एक्सप्लोरर

Box Office : अपनी 'धाकड़' कमाई की बदौलत 'दंगल' ने 'बाहुबली 2' को किया चारों खाने चित!

नई दिल्ली : सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने 'बाहुबली 2' को वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. दंगल वर्ल्डवाइड 1,665 की धमाकेदार कमाई कर चुकी है. इस बड़ी कमाई के साथ ही आमिर की यह फिल्म भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं एक महीने पहले रिलीज हुई 'बाहुबली 2' वर्ल्डवाइड 1,633 करोड़ की शानदार कमाई कर चुकी है. वर्ल्डवाइड 1,600 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली यह दूसरी भारतीय फिल्म है. दोनों फिल्मों में अब होड़ सी लगी हुई है कि इस रेस में कौन आगे निकलता है. फिलहाल तो 'दंगल' ने बाजी मार ली है.

बता दें कि 24 दिन पहले चीन में 'दंगल' को रिलीज किया गया जिसके बाद से ही फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई का सिलसिला जारी है. महज 24 दिनों में ही फिल्म ने 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. तरण के मुताबिक फिल्म ने चीन में तकरीबन 888.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस रिकॉर्डतोड़ कमाई की बदौलत ही 'दंगल' ने 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ा है.

जिस रफ्तार से 'दंगल' चीन में कमाई कर रही है अगर यही रफ्तार बनी रही तो वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में दंगल 2,000 करोड़ का जादुई आंकड़ा भी छू सकती है. कुछ दिनों बाद 'बाहुबली 2' को भी चीन में रिलीज किया जाएगा. अब देखना यह भी दिलचस्प होगा कि चीन की जनता ने जो प्यार दंगल को दिया है क्या वैसा ही स्नेह 'बाहुबली 2' को मिलेगा?

गौरतलब है कि चीन में 'दंगल' को करीब 9,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और इस फिल्म का नाम ‘Shuaijiao Baba’ रखा गया है. इससे पहले आमिर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पीके’ भी चीन में रिलीज हो चुकी है. ‘पीके’ ने चीनी सिनेमाघरों में तकरीबन 100 करोड़ रुपए का ग्रॉस कारोबार किया था.

Dangal-Baahubali-580x355

'दंगल' की घरेलू बॉक्स ऑफिस की कमाई

वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'दंगल' ने 387 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया. ‘दंगल’ आमिर की दूसरी और भारत की पांचवीं फिल्म है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया. इस सूची में ‘पीके’ और ‘दंगल’ के साथ-साथ सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ और प्रभास की 'बाहुबली 2' का भी नाम शामिल है.

बता दें कि नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और साक्षी तंवर प्रमुख भूमिका में हैं.

‘बाहुबली 2’ के इन डायलॉग्स पर सिनेमाहॉल में बज रही है खूब तालियां

जानें- किसी एक्टर ने ‘बाहुबली’ को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाज

'बाहुबली 2' की हिंदी वर्जन की कमाई

baahubali-2-the-conclusion-movie-stills-0001

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 'बाहुबली 2' हिंदी भाषा में 489.40 करोड़ करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी. अगर ऐसा होता है तो हिंदी में 500 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली यह पहली फिल्म होगी. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

गौरतलब है कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है.

इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म बहुत ही भव्य है और इसकी कहानी बहुत ही रफ्तार के साथ आगे बढ़ती है. समीक्षकों ने इस फिल्म को रेटिंग तो अच्छी दी है और दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jailer 2 X Review:'जेलर 2' में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग, एक्शन सीक्वेंस भी धमाकेदार, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
'जेलर 2' में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग,लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
'जेलर 2' के आते ही 'दृश्यम 3' की कमाई को लगा झटका, जानें- 350 करोड़ का आंकड़ा छूने से है कितनी दूर?
'जेलर 2' के आते ही 'दृश्यम 3' की कमाई को लगा झटका, जानें- 13वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget