एक्सप्लोरर

महिला फिल्ममेकर्स ने कहा- बॉलीवुड में पुरुषों के बराबर महिलाओं का प्रतिनिधित्व अब भी दूर की बात 

अमेजन प्राइम वीडियो की इंडिया ओरिजनल ‘‘मेड इन हेवन’’ में काम करने वाली फिल्म निर्माताओं का मानना है कि स्थिति बदली है लेकिन इंडस्ट्री में महिलाओं के खिलाफ धारणाएं अब भी बनी हुई है.

मुंबई: फिल्म निर्माता जोया अख्तर, रीमा कागती, अलंकृता श्रीवास्तव और नित्या मेहरा का मानना है कि बॉलीवुड में महिला प्रधान कहानियां बढ़ी है लेकिन अब भी पुरुषों के बराबर प्रतिनिधित्व दूर की बात है.

अमेजन प्राइम वीडियो की इंडिया ओरिजनल ‘‘मेड इन हेवन’’ में काम करने वाली फिल्म निर्माताओं का मानना है कि स्थिति बदली है लेकिन इंडस्ट्री में महिलाओं के खिलाफ धारणाएं अब भी बनी हुई है. यह कार्यक्रम महिलाओं की टीम ने ही लिखा है और इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है.

जोया ने कहा, ‘‘एक समय ऐसा होता होगा जब महिलाओं को गंभीरता से नहीं लिया जाता था लेकिन मुझे ऐसा अनुभव नहीं हुआ.’’

उनका मानना है कि फिल्म निर्माता के महिला या पुरुष होने से ज्यादा यह मायने रखता है कि वह किस तरह की फिल्म बनाना चाहती या चाहता है.

‘‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’’ की निर्देशक अलंकृता ने कहा कि ऐसी व्यवस्था है जिसमें महिलाओं को शामिल नहीं किया और आंकड़ों की बात करें तो महिलाओं ने फिल्म इंडस्ट्री में केवल छह प्रतिशत फिल्मों का निर्देशन किया है.

रीमा ने कहा कि महिलाओं को व्यवस्था से बाहर रखना सशस्त्र बलों में भी देखा जा सकता है.

उन्होंने कहा, ‘‘यह सामाजिक बात है और यह दुनियाभर में है. यह प्रमुख समस्या है लेकिन मुझे लगता है कि निश्चित तौर पर हम बदल रहे हैं.’’

रीमा के साथ मिलकर फिल्में लिखने वाली जोया ने कहा कि हमारी इंडस्ट्री में महिला कहानीकारों को जिस तरह से अपनाया जा रहा है वैसा अमेरिका में नहीं हो रहा.

जोया ने कहा, ‘‘हम बेहतर स्थिति में है. मुझे नहीं लगता कि आज प्रोड्यूसर कह रहे हैं ‘ओह, वह एक महिला है’, मुझे नहीं लगता कि वैसा हो रहा है.’’

‘‘बार बार देखो’’ से पदार्पण से पहले आंग ली और मीरा नायर को असिस्ट करने वाली नित्या ने कहा कि आज एक फिल्म के सेट पर पहले के मुकाबले ज्यादा महिलाएं होती हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं असिस्टेंट निर्देशक थी और पहली बार मुंबई आई तो मुझे सेट पर महिलाओं की संख्या याद है, वे केवल हेयर, मेकअप, वार्डरोब के लिए होती थी. बस. अब जब मैं सेट पर जाती हूं तो मुझे विभिन्न विभागों में कई महिलाओं को काम करते हुए देखकर खुशी होती है.’’

देश के वीर सपूतों की वीरांगनाओं की कहानी, जो बहादुरी से परिवार को आगे बढ़ाने में जुट गईं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday Box Office Collection: संडे को ‘धमाल 4’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 'अल्फा' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को ‘धमाल 4’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 'अल्फा' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
जापान में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस पर साबित हुई डिजास्टर
जापान में फ्लॉप हुई 'धुरंधर', 3000 करोड़ कमाने वाली फिल्म का बुरा हाल
Dhamaal 4 BO Day 3:अजय देवगन की 'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, तीसरे दिन बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कलेक्शन
इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई, समंदर किनारे बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठ कर किया प्रपोज, फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग
इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई, समंदर किनारे बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठ कर किया प्रपोज

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
Embed widget