एक्सप्लोरर

दिलीप कुमार का असली नाम था मोहम्मद युसुफ खान, जानिए नाम बदलने के पीछे की वजह

दिलीप कुमार को ट्रेजेडी किंग, महानायक और लेजेंन्ड्री एक्टर जैसे कई नामों से जाना जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि उनका असली नाम दिलीप कुमार नहीं था. उन्होंने नाम बदलकर हिन्दी सिनेमा में कदम रखा

बॉलीवुड महान अभिनेता दिलीप कुमार अब दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने बुधवार को मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल में सुबह 7.30 मिनट पर अंतिम सांस ली. दिलीप कुमार के रूप में बॉलीवुड ने आज अपना सबसे बड़ा सितारा खो दिया. दिलीप कुमार को ट्रेजेडी किंग, महानायक और लेजेंन्ड्री एक्टर जैसे कई नामों से जाना जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि उनका असली नाम दिलीप कुमार नहीं था. उन्होंने नाम बदलकर हिन्दी सिनेमा में कदम रखा और फिर लोगों के दिलो-दिमाग पर ऐसे छाए कि हमेशा के लिए दिलीप कुमार बन गए. उनके नाम बदलने का कहानी भी बहुत दिलचस्प है.

युसुफ से दिलीप कुमार बनने की कहानी

दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद युसुफ खान था. उनके नाम के बदलने की कहानी भी उनके हिन्दी सिनेमा में आने की कहानी से जुड़ी हुई है. दिलीप कुमार के पिता फल बेचने का कारोबार करते थे. एक दिन उनकी किसी बात पर पिता से बहस हो गई, जिसके बाद वो घर छोड़कर पुणे चले गए. यहां उन्होंने एक आर्मी कैंटीन में सैंडविच बेचने का काम किया. जहां उनका अच्छा खासा काम चलने लगा. लेकिन फिर किसी वजह से वो काम छोड़कर वापस मुंबई आ गए. एक दिन उन्हें डॉ मसानी मिले जो बॉम्बे टॉकीज की मालकिन देविका रानी से मिलने जा रहे थे. अपनी बायोग्राफी ‘द सबस्टैंस एंड शैडो’ में उन्होंने बताया कि वो उनके साथ जाना तो नहीं चाहते थे लेकिन फिल्म देखने के लालच में चले गए. यहीं उनकी मुलाकात देविका रानी से हुई. देविका ने उन्हें 1250 रुपए महीने की नौकरी पर रख लिया. उनकी शक्ल को देखकर देविका ने उनसे पूछा कि क्या वो एक्टिंग करना चाहते हैं?  

देविका रानी ने बदला उनका नाम

दिलीप कुमार का नाम फिल्मों में आने से पहले ही बदल दिया गया था. देविका रानी ने ही उनको ये नाम दिया. दरअसल वो चाहती थी कि उनका एक स्क्रीन नेम हो. जिस नाम से दुनिया में उन्हें पहचान मिले. लोग उन्हें एक रोमांटिक हीरो के तौर पर जाने. उन्होंने कहा कि युसुफ को देखकर उनके दिमाग में जो पहला नाम आया वो दिलीप था. हालांकि युसुफ अपना नाम बदलना नहीं चाहते थे.

नाम बदलना नहीं चाहते थे दिलीप

देविका ने जब उनके सामने नाम बदलने की बात कही तो वो थोड़े असहज हो गए उन्होंने कि मैं थोड़ा सोचकर बताउंगा. हालांकि बाद में उन्होंने अपनी हामी भर दी और फिर देविका रानी ने उन्हें फिल्म ‘ज्वार भाटा’ से लॉन्च कर दिया. ये फिल्म तो खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन दिलीप कुमार ने आगे चलकर बहुत नाम कमाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ओ मेरे नाना...' नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनुपम खेर, बोले- काश एक बार और गले लगा पाता
सतीश कौशिक के बाद नाना पाटेकर भी चले गए...फूट-फूटकर रो पड़े अनुपम खेर
Drishyam 3 Box Office Day 7 Live: 'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 7वें दिन 1.30 बजे तक 234 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 7वें दिन 1.30 बजे तक 234 करोड़ के हुई पार
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
Nana Patekar Death News Live: आज शाम को पुणे में राजकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, मुंबई में होगी प्रेयर मीट
Live: नाना पाटेकर का निधन, आज शाम को पुणे में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, मुंबई में प्रेयर मीट

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget