एक्सप्लोरर

Sky Force में तारीफ बटोर रहे वीर पहाड़िया कौन हैं? अमीर घराने के शहजादे का पॉलिटिक्स से है गहरा नाता

Veer Pahariya Biography: 'स्काई फोर्स' के जरिए वीर पहाड़िया बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वीर पहाड़िया एक्टर बनने से पहले क्या काम करते थे?

Veer Pahariya Biography: अक्षय कुमार अपनी साल 2025 की पहली फिल्म के साथ पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं. उनकी फिल्म 'स्काई फोर्स' 24 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वीर पहाड़िया लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं. 'स्काई फोर्स' के जरिए वीर पहाड़िया बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. ऐसे में हम आपको वीर पहाड़िया की पढ़ाई से लेकर उनके फैमिली बैकग्राउंड तक के बारे में बता रहे हैं.

'स्काई फोर्स' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही वीर पहाड़िया चर्चा में हैं. ट्रेलर में उनकी दमदार एक्टिंग और एक्शन स्टंट ने दर्शकों को उनका कायल कर लिया है. फिल्म में वीर इंडियन एयर फोर्स के ऑफिसर अज्जमदा बोप्पय्या देवय्या के किरदार में दिखाई देंगे. 'स्काई फोर्स' के कुछ गाने भी रिलीज हो चुके हैं जिनमें सारा अली खान के साथ वीर की केमिस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आ रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

अमीर घराने के शहजादे का पॉलिटिक्स से है गहरा नाता
वीर पहाड़िया का जन्म साल 1995 में हुआ था. 30 साल के एक्टर का ताल्लुक बिजनेस और राजनीति से नाता रखने वाले खानदान से हैं. वीर बिजनेस टाइकून संजय पहाड़िया और स्मृति संजय शिंदे के बेटे हैं. उनके दादा सुशील कुमार शिंदे हैं जो कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री हैं.

Preview

कहां से पढ़े हैं वीर पहाड़िया? (Veer Pahariya Education)
वीर पहाड़िया की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने लंदन की रीजेंट यूनिवर्सिटी से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की.

Preview

एक्टर से पहले असिस्टेंट डायरेक्टर थे वीर पहाड़िया
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वीर पहाड़िया एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं. उन्होंने वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था. साल 2018 में वीर ने अपने भाई शिखर पहाड़िया के साथ इंडियाविन गेमिंग की नींव रखी थी.

Preview

सारा अली खान संग उड़ी अफेयर की अफवाह
बता दें कि वीर पहाड़िया का नाम सैफ अली खान की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ जुड़ चुका है. बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं, लेकिन सारा या वीर ने कभी भी अफेयर या ब्रेकअप की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया. अब 'स्काई फोर्स' में वीर और सारा एक साथ रोमांस करते दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan Medical Report: सैफ अली खान की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने, आरोपी पर नहीं बनेगा हत्या की कोशिश का केस

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, बोले- मुझे लगता था मेरे कमरे में कोई और भी था
'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, आधी स्क्रिप्ट सुनकर ही करण को कर दी थी हां
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
कभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताई वजह, 'भागम भाग 2' पर भी दी बुरी खबर
कभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने 'भागम भाग 2' पर भी दी बुरी खबर
'नई नवेली' की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी के किए दर्शन
'नई नवेली' की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी के किए दर्शन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget