एक्सप्लोरर

कौन हैं लक्ष्मी अग्रवाल, जिनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म 'छपाक' का ट्रेलर आज हुआ है रिलीज

फिल्म 'छपाक' में 'मालती' के किरदार के जरिए लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी बताई गई है. लक्ष्मी 15 साल की थीं, तभी वर्ष 2005 में एक 32 साल के शख्स ने एक तरफा प्यार में विफल होने पर उनपर तेजाब फेंक दिया था, और यहीं से लक्ष्मी के जीवन की चुनौतियां शुरू हुईं, जो आज भी जारी हैं.

फिल्म 'छपाक' का ट्रेलर मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया है. इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार निभा रही हैं. दीपिका एक एसिड अटैक सर्वाइवर लड़की का किरदार निभा रही हैं. यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म की कहानी एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अगरवाल की जिंदगी से जुड़ी हुई है.

आज से 13 साल पहले एक 15 साल की लड़की पर जब एक प्यार के अंधे ने अपनी खीझ मिटाने के लिए तेजाब फेंका था, तो उस घटना से उजड़ चुकी उस किशोरी को इस बात का बिल्कुल इल्म नहीं था कि उसकी जिंदगी एक समय कुछ इस दिशा में मोड़ लेगी, जहां आज वह है.

लक्ष्मी 15 साल की थीं, तभी साल 2005 में एक 32 साल के शख्स ने एक तरफा प्यार में विफल होने पर उनपर तेजाब फेंक दिया था, और यहीं से लक्ष्मी के जीवन की चुनौतियां शुरू हुईं, जो आज भी जारी हैं. लेकिन आज उनका यही चुनौती भरा जीवन किसी फिल्मकार के लिए एक विषय वस्तु बन गया है. उनके जीवन पर फिल्म बनी फिल्म 'छपाक' अब रिलीज के लिए तैयार है.

लक्ष्मी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने साल 2014 में 'इंटरनेशनल वुमेन ऑफ करेज' अवॉर्ड से सम्मानित किया था.

हादसे के बाद लक्ष्मी ने कभी सोचा भी था कि उनके जीवन पर फिल्म बनेगी? उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था. कभी नहीं सोचा था. यह तो बहुत बड़ी चीज है."

जिस दौरान लक्ष्मी को मालूम हुआ कि उनकी जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है तो उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की. लक्ष्मी की यही इच्छा थी कि उन पर बन रही फिल्म में उनके पूरे जीवन को विस्तार से दिखाया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगे और तेजाब हमले की पीड़िताओं के प्रति लोग जागरूक हों.

लक्ष्मी ने आगे कहा कि हादसा होता है तो इतनी सारी चीजें घटती हैं कि आप इतना सब कुछ सोच नहीं पाते कि आगे आने वाली जिंदगी कैसी होगी.

देखें फिल्म का ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget