एक्सप्लोरर

Throwback: शूटिंग के दौरान जब वरुण धवन पर भड़के थे पिता डेविड धवन, भरी महफिल में बेटे को कह दी थी ऐसी बात

When Varun Scolded By David Dhawan: वरुण धवन और उनके पिता व डायरेक्टर डेविड धवन के बीच हमेशा से खास बॉन्डिंग देखने को मिली है. हालांकि कई बार एक्टर को अपने पिता की फटकार भी सहनी पड़ी है.

When Varun Dhawan Got Scolded By His Father: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और उनके पिता और डायरेक्टर डेविड धवन (David Dhawan) एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं. पिता-बेटे की जोड़ी हो या फिर एक्टर-डायरेक्टर की, दोनों के बीच हमेशा खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है. हालांकि, कई बार एक्टर को अपने पिता के गुस्से का भी सामना करना पड़ा है. हाल ही में ऐसे ही एक वाक्या को याद करते हुए वरुण ने दिलचस्प किस्सा सुनाया.

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बवाल (Bawaal) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. आए दिन अपनी अगली फिल्म की शूट से जुड़े फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते हैं. हाल ही में मीडिया इंटरेक्शन के दौरान वरुण से जब पूछा गया कि क्या कभी उन्हें अपने पिता से डांट सुननी पड़ी है? इस पर एक्टर ने फिल्म मैं तेरा हीरो के दौरान का एक किस्सा बताया, जब भरी महफिल में डेविड धवन उनपर भड़क (Varun Scolded By David Dhawan) गए थे. वरुण कहते हैं, मैं सेट पर एक बाइक सीन कर रहा था, तभी मैं अचानक गिर गया और हाथ में चोट आ गई, खून बहने लगा. तभी मेरे पिताजी ने माइक पर सबके सामने कहा, 'अरे अरे अरे, नाजुक बच्चे को लग गई. बहुत ही नाजुक फिल्म से आया है ना...इनको समझाओ यार हमारे पास टाइम नहीं है ऐसे फुस्की हीरो के लिए'.

इसके आगे वरुण ने बताया कि कैसे वह आंसू बहाते हुए अपनी वैनिटी वैन में चले गए थे. उनके मुताबिक, उनके भाई रोहित धवन हंसते हुए उनके पास आए और कहा कि 'मेरे भाई तुम उस फिल्म में काम कर रहे हो जिसका निर्देशन पिता कर रहे हैं, ना की मां. उनका प्यार ऐसा ही है'. वैसे इससे पहले भी कई बार वरुण अपने पिता से मिली डांट के बारे में बता चुके हैं. एक बार एक्टर ने कहा था, 'अभी तक मेरी किसी फिल्म को भी 100% लोगों द्वारा नहीं पसंद किया गया है, एक दिन मैं 100% लेकर आऊंगा और पापा को दिखाऊंगा'.

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 12: रुबीना दिलैक के चीटिंग के आरोप का Kanika Mann ने दिया यूं करारा जवाब

Kashmir Files के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने बंद किया ट्विटर, लोगों ने कहा- इसी दिन का इंतज़ार था...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी, अस्पताल से घर लौटे, एक दिन पहले KBC के सेट पर थे बिग बी
अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी, अस्पताल से घर लौटे, एक दिन पहले KBC के सेट पर थे बिग बी
3000 करोड़ की नेटवर्थ, 150 करोड़ फीस, 60 की उम्र में 'मनी-मशीन' बने हुए हैं सलमान खान, जानें कहां-कहां से आता है पैसा?
सलमान एक महीने में कितना कमाते हैं? 60 की उम्र में बने हुए हैं 'मनी-मशीन', जानें कहां-कहां से आता है पैसा?
Jana Nayagan Advance Booking Day 1: 'जना नायकन' ने एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, क्या ओपनिंग डे पर तोड़ पाएगी 'कुली' का रिकॉर्ड?
'जना नायकन' का रिलीज से पहले तहलका, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई
'विरोध से कुछ नहीं होगा...' CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरे बॉलीवुड के ये दो दिग्गज, दिए तीखे बयान
CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ खुलकर सामने आए बॉलीवुड के दो दिग्गज चेहरे

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget