एक्सप्लोरर

जब लेट आने पर Amrish Puri ने गोविंदा को मारा था तमाचा, आमिर को भी डांटा

Amrish Puri: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रहे अमरीश पुरी अपने समय के बेहद पाबंद थे. एक बार लेट आने पर उन्होंने गोविंदा को थप्पड़ मार दिया था जबकि सेट पर आमिर खान को जोरदार डांट लगा दी थी.

Amrish Puri: अमरीश पुरी हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे लोकप्रिय और खूंखार विलेन रहे हैं. उनकी लंबी चौड़ी कद काठी और रोबदार आवाज वाकई उन्हें एक परफेक्ट विलेन के रुप में पेश करती थी. बड़े पर्दे पर खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले अमरीश पुरी ने फिल्मों में अच्छे रोल भी किए थे.

अमरीश पुरी एक ऐसे कलाकार थे जो अपनी दमदार हाजिरी से दर्शकों को हिलाकर रख देते थे. कई फिल्मों में तो अमरीश हीरो पर भी भारी पड़ते थे. बताया जाता है कि अमरीश बॉलीवुड में आने से पहले सरकारी नौकरी करते थे लेकिन उन्होंने बॉलीवुड के लिए अपनी सरकारी नौकरी तक छोड़ दी थी.

22 जून 1932 को पंजाब के नवांशहर में जन्मे अमरीश पुरी ने लगभग 40 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था. आज वे हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके कई किस्से काफी मशहूर है. ऐसे ही दो किस्से है जब उन्होंने सेट पर आमिर खान को डांट लगा दी थी तो वहीं गोविंदा को थप्पड़ जड़ दिया था.

जब सेट पर आमिर को पड़ी अमरीश पुरी की डांट

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

बात उन दिनों की है जब अमरीश पुरी फिल्म 'जबरदस्त' की शूटिंग कर रहे थे. 21 जून 1985 को रिलीज हुई इस फिल्म के निर्देशक आमिर खान के चाचा नासिर हुसैन थे. आमिर फिल्म के सेट पर अपने चाचा को असिस्ट कर रहे थे. आमिर ने एक सीन की शूटिंग के दौरान अमरीश पुरी को दो-तीन बार टोक दिया था. इस पर वे बुरी तरह आमिर पर भड़क गए थे.

गुस्से में अमरीश ने आमिर खान को सेट पर ही जोर-जोर से डांटना शुरू कर दिया था. हालांकि, जब अमरीश पुरी को यह पता चला कि आमिर नासिर के भतीजे हैं तो अमरीश पुरी ने आमिर खान से माफी मांगी थी. उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया था.

गोविंदा को थप्पड़ जड़ चुके हैं अमरीश पुरी

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

एक दूसरा किस्सा मशहूर एक्टर गोविंदा और अमरीश पुरी से जुड़ा है जब गुस्से में अमरीश पुरी ने गोविंदा को थप्पड़ लगा दिया था. अमरीश पुरी अपने काम के प्रति पूरे समर्पित और अनुशासित थे. वे फिल्मों की शूटिंग के लिए तय समय पर पहुंचते थे. जबकि गोविंदा लेटलतीफी करते थे.

एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अमरीश पुरी समय पर सुबह नौ बजे पहुंच गए थे लेकिन गोविंदा काफी देर हो जाने के बाद भी सेट पर नहीं पहुंचे थे. गोविंदा को सुबह नौ बजे शूटिंग के लिए आना था लेकिन वे शाम को 6 बजे सेट पर आए थे. गोविंदा पूरे 9 घंटे लेट थे. इस बात से अमरीश बेहद गुस्से में थे. 

गोविंदा जब सेट पर आए तो अमरीश पुरी का गुस्सा सातवें आसमान पर था. दोनों कलाकारों के बीच इसे लेकर बहस होने लगी. इसी बीच अमरीश पुरी ने गुस्से में गोविंदा को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था. इसके बाद गोविंदा ने अमरीश पुरी संग काम न करने की कसम खा ली थी. 

यह भी पढ़ें: AP Assembly Election Result 2024: अल्लू अर्जुन से लेकर काजल अग्रवाल तक...पवन कल्याण को जीत की बधाई दे रहे हैं ये सेलेब्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget