एक्सप्लोरर

केसरी का दमदार ट्रेलर रिलीज, रीयल लाइफ हीरो बनकर देश के लिए लड़ेंगे अक्षय कुमार

पिछले साल जहां 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'मणिकर्णिका' ने लोगों का दिल जीता तो वहीं अब अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. देखें

Kesari Official Trailer: देशभक्ति फिल्मों का दौर चल रहा है. पिछले साल जहां 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'मणिकर्णिका' ने लोगों का दिल जीता तो वहीं अब अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. इसमें अक्षय कुमार रियल लाइफ हीरो हवलदार ईशर सिंह के किरदार में नजर आएंगे. करीब तीन मिनट चार सेकेंड का ट्रेलर काफी दमदार है.

आपको बता दें कि ये फिल्म वर्ष 1897 के ऐतिहासिक सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है. केसरी को भारतीय इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाई मानी जाती है. इसमें सिख सैनिकों ने सारागढ़ी किला बचाने के लिए पठानों से अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी थी. इस युद्ध में 36 सिख रेजिमेंट के 21 जवानों ने 10 हजार अफगान सैनिकों को धूल चटा दी थी.

केसरी का दमदार ट्रेलर रिलीज, रीयल लाइफ हीरो बनकर देश के लिए लड़ेंगे अक्षय कुमार

ट्रेलर में सारागढ़ी किले के बाहर सिख सैनिकों और अफगानों के बीच युद्ध के सीन को दिखाया गया है. इसके विजुअल काफी पावरफुल हैं.

फिल्म के डायलॉग भी देशभक्ति जगा देने वाले हैं. ट्रेलर की शुरुआत में ही अक्षय कुमार कहते हैं, ''गोरों ने मुझसे कहा था कि तुम गुलाम हो, हिंदुस्तान की मिट्टी से डरपोक पैदा होते हैं. आज जवाब देने का वक्त आ गया है.''

केसरी का दमदार ट्रेलर रिलीज, रीयल लाइफ हीरो बनकर देश के लिए लड़ेंगे अक्षय कुमार

एक और डायलॉग है जिसमें अक्षय कहते हैं, ''आज मेरी पगड़ी भी केसरी, जो बहेगा मेरा वो लहू भी केसरी और मेरा जवाब भी केसरी.''

इसमें ये भी दिखाया गया है कि ईशर सिंह अफगानों को पीछे हटाने के लिए खुद के शरीर में आग लगा देता है. इसे देखकर अफगानी सैनिक पीछे हटने लगते हैं.

'केसरी' का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं. फिल्मकार करण जौहर के 'धर्मा प्रोडक्शन' के बैनर तले बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार के अतिरिक्त परिणीती चोपड़ा भी प्रमुख भूमिका में हैं. लेकिन ट्रेलर में परी का एक भी डायलॉग नहीं है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म में उनके पास कुछ करने के लिए है भी या नहीं.

'केसरी' अगले महीने होली के मौके पर 21 मार्च को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: मंगलवार को 'जना नायकन' का हुआ बंटाधार, 'द ओडिसी', 'धमाल 4' ने मचाई धूम, जानें- कलेक्शन
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, जानें 'जना नायकन' से 'द ओडिसी' की कमाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget