एक्सप्लोरर

Half Girlfriend Trailer Launch : अर्जुन कपूर की असल जिंदगी की 'हाफ गर्लफ्रेंड' की टीस

मुंबई : श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर, लेखक चेतन भगत और निर्देशक मोहित सूरी की मौजूदगी में आज फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर लॉन्च किया गया. गौरतलब है कि ये फिल्म चेतन भगत‌ की इसी नाम से आए मशहूर अंग्रेजी उपन्यास 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित है. इस मौके पर अर्जुन‌ ने‌ कहा कि उन्होंने '2 स्टेट्स' की तरह ही इस फिल्म में भी काम करने से पहले अपने अंधविश्वास के चलते ही उपन्यास 'हाफ गर्लफ्रेंड' नहीं पढ़ा. उन्होंने कहा कि फिल्म में एक बिहारी किरदार होने‌ के नाते उन्होंने अपने लहजे पर काफी काम किया, जो लोगों को काफी पसंद आएगा. अर्जुन ने कहा कि हम सबकी जिंदगी‌ में ऐसे रिश्ते भी होते हैं, जब जो आधे-अधूरे होते हैं, मगर एक सहूलियत का एहसास भी कराते हैं. अर्जुन‌ ने अपनी जिंदगी के इकतरफा प्यार का उदाहरण देते हुए एक रोचक किस्सा भी बताया. अर्जुन ने कहा कि वो जिस लड़की से प्यार करते थे, उससे वो अपने‌ प्यार का इजहार करने के बारे में सोच ही रहे थे और कुछ हफ्ते का समय लेकर वो ऐसा करने वाले थे. अर्जुन‌ ने आगे बताया कि वो अच्छे कपड़े पहनकर उस लड़की से मिलने जिस रेस्तरां में पहुंचे थे, वो लड़की एक लड़के का हाथ पकड़कर वहां पहुंची और हंसते हुए उस लड़के‌ का परिचय अपने ब्वॉयफ्रेंड के तौर पर कराया. अर्जुन ने‌ इस घटना को याद करते हुए बताया कि उस वक्त उन्हें ऐसा लगा कि अगर चार घंटे पहले वो उस लड़की से मिलकर अपने मन की कह देते, तो वो लड़की आज उनकी गर्लफ्रेंड होती! अर्जुन‌ ने बताया कि अब उस लड़की की शादी‌ हो चुकी है, वो‌ लंदन‌ में रहती है और वो दोनों‌ अब भी दोस्त हैं और आज भी टच‌ में हैं, लेकिन उस वक्त उनका वो रिश्ता अधूरा रह गया था.

Bollywood actors Arjun Kapoor and Shraddha Kapoor during the trailer launch of film Half Girlfriend in Mumbai, India on April 10, 2017. (Pravin Utturkar/ SOLARIS IMAGES)

अर्जुन‌ ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आज‌ के टेक्नोलॉजी और डिजिटल युग के चलते रिश्तों के मायने तेजी से बदल रहे हैं और ऐसे समय में रिश्ते भी इवॉल्व हो रहे हैं. अर्जुन‌ ने बताया कि पहले देश में डेटिंग का कॉन्सेप्ट नहीं था, लेकिन अब लोग जांच-परख करके रिश्ते बनाना पसंद करते हैं. श्रद्धा कपूर ने फिल्म‌ के रिलीज से पहले अपने नर्वस होने की बात कही. श्रद्धा ने‌ माधव झा का किरदार निभाने के‌ लिए और उस किरदार का लहजा पकड़ने के लिए अर्जुन‌ द्वारा की‌ गई मेहनत की जमकर तारीफ की. पार्टनर को चूज करने‌ की‌ आजादी करने के बारे में उन्होंने कहा कि वक्त बदल रहा है औए ऐसा करने की आजादी सबको होनी चाहिए. श्रद्धा ने कहा कि लड़कियों‌ के‌ लिए 'हाफ ब्वॉयफ्रेंड' जैसा स्टेटस होता है और बहुत सारी लड़कियां फ्रेंड्स उन्हें कहती भी हैं कि वो रिलेशनशिप में पूरी तरह से कमिटमेंट नहीं करना चाहती हैं. बता दें कि 'हाफ गर्लफ्रेंड' 19 मई को देशभर में रिलीज हो रही है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर, स्वतंत्रता दिवस से क्रिसमस तक, 5 महीने में होंगे 5 महा-क्लैश
बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर, स्वतंत्रता दिवस से क्रिसमस तक, 5 महीने में होंगे 5 महा-क्लैश
Welcome To The Jungle BO Day 7 Live Updates: 7वें दिन भी बरकरार है ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 9 बजे तक 91 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 7वें दिन भी बरकरार है ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 9 बजे तक 91 करोड़ के हुई पार
स्ट्रगल से शुरू हुआ था सरोज खान का सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की 'मदर ऑफ कोरियोग्राफी'
स्ट्रगल से शुरू हुआ था सरोज खान का सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की 'मदर ऑफ कोरियोग्राफी'
Vicky Kaushal Romantic Post: 'बारिश और तुम', विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, पर्सनल मोमेंट किया शेयर
'बारिश और तुम', विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, पर्सनल मोमेंट किया शेयर

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget