एक्सप्लोरर

शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखी ये खास बात

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं. इस पल को खास बनाने के लिए कप्तान कोहली और बॉलीवुड की मशहूर एक्‍ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया है. वहीं इस खास मौके पर कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज बचाने के लिए टीम के साथ मैदान में भी उतरेंगे.

नई दिल्ली: आज ही के दिन दो साल पहले 11 दिसंबर 2017 को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे थे. विराट और अनुष्का ने इटली में शादी रचाई थी, जिसके बाद दोनों एक दूसरे के हो गए थे.

इस खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने एक ब्‍लैक ऐंड वाइट तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा, "किसी दूसरे शख्स को प्‍यार करना, ईश्‍वर का चेहरा देखने जैसा है." बता दें कि यह वाक्यांश विक्टर ह्यूगो के हैं. अनुष्का आगे कहती हैं, "प्‍यार के बारे में एक चीज ये है कि ये महज एक एहसास नहीं है, ये उससे कहीं ज्‍यादा है. यह उस परमसत्‍य के लिए एक मार्गदर्शक है. मैं बहुत भाग्‍यशाली हूं कि मुझे तुम मिले हो."

 

वहीं, विराट ने भी शादी की दूसरी सालगिरह पर अनुष्का के साथ ब्लैक एंड वाइट फोटो को पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, "असल में सिर्फ प्रेम ही है, और कुछ नहीं. और जब भगवान आपको ऐसा कोई इंसान जीवन में दे दे जो हर दिन आपको यही एहसास कराता है तो आपके पास बस एक ही फीलिंग होती है, शुक्रिया."

 

आपको बता दें कि बीते दो सालों में विराट और अनुष्का का रिश्ता और भी मज़बूत हुआ है. दोनों सितारे एक दूसरे के लिए प्यार जताते भी नज़र आए हैं. कई मौकों पर दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी खास तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं.

मौजूदा समय में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका अंतिम मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. आज 'करो और मरो' के मौके पर देखना दिलचस्प होगा की कप्तान विराट कोहली अपने इस खास दिन पर हो रहे इस मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करते हैं.

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन
'हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की पहली फिल्म का ऐलान, मां सुनीता संग शेयर करेंगे स्क्रीन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget