एक्सप्लोरर

रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाना गाकर वायरल हुईं रानू मंडल ने कहा- मेरे जीवन पर एक फिल्म बन सकती है

महज कुछ ही हफ्तों पहले की बात है, जब रानु मंडल का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ था, जिसमें वो लता मंगेशकर के सदाबहार गाने 'एक प्यार का नगमा है' को रेलवे प्लेटफॉर्म पर गा रही थीं.

नई दिल्ली: करीब 60 साल पहले वे एक अच्छे परिवार में पैदा हुई थी. दुर्भाग्य से वे अपने माता-पिता से अलग हो गई. बाद में उन्होंने एक रसोइये से शादी की, जो मरहूम बॉलीवुड स्टार फिरोज खान के यहां काम करते थे. उनके साथ वे पश्चिम बंगाल से मुंबई आ गई. लेकिन उसके बाद उनके परिवार में 'दरार' उभरने लगे और इसी के साथ ही जीवन-यापन के लिए उनका संघर्ष भी बढ़ गया.

साल 2019 में.. आज वे रानाघाट रेलवे स्टेशन की गायिका रानू मंडल, एक इंटरनेट सनसनी और एक नवोदित बॉलीवुड गायिका हैं. रानू ने अपने तेजी से बढ़ते फैन बेस के साथ फेसबुक लाइव सेसन खत्म किया था. इसके बाद उन्होंने कहा, "मेरे जीवन की कहानी बहुत लंबी है. मेरे जीवन की कहानी पर एक फिल्म बन सकती है. यह एक खास फिल्म होगी."

महज कुछ ही हफ्तों पहले की बात है, जब उनका एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ था, जिसमें वह लता मंगेशकर के सदाबहार गाने 'एक प्यार का नगमा है' को रेलवे प्लेटफॉर्म पर गा रही थीं.

इस वीडियो पर कई चैनलों और म्यूजिक कंपोजरों का ध्यान गया, जिसमें हिमेश रेशमिया भी शामिल थे, जिन्होंने उन्हें प्लेबैक सिंगर के रूप में बॉलीवुड में लॉन्च करने की पेशकश की. उन्होंने रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' के एक एपिसोड की भी रिकार्डिग की.

उन्हें अभी सफलता का स्वाद मिल रहा है, लेकिन वायरल वीडियो से पहले उनकी जिन्दगी कुछ और ही थी. वह याद करते हुए कहती हैं, "मैं फुटपाथ पर पैदा नहीं हुई थी. मैं एक अच्छे परिवार से थी, लेकिन यह मेरी नियति थी, जब मैं अपने माता-पिता से केवल छह महीने की उम्र में अलग हो गई."

हालांकि उनकी दादी ने उन्हें पालापोसा, लेकिन उनके लिए जीवन आसान नहीं था.

रानू कहतीं हैं, "हमारे पास घर था. लेकिन आप जानते हैं कि उसे चलाने के लिए लोगों की जरूरत होती है. कई दिन अकेलेपन के थे. मैंने बहुत संघर्ष किया, लेकिन हमेशा से मेरा भगवान में भरोसा था. मैं परिस्थितियों के मुताबिक गाना गाती थी. यह ऐसा नहीं था कि मुझे गाना गाने का मौका दिया गया, बल्कि मुझे गाना गाने से प्यार था, इसलिए मैं गाना गाती थी."

उन्होंने याद करते हुए कहा, "मैं लता मंगेशकर के गाने सीखती थी. उन्होंने मुझे नहीं सिखाया, लेकिन मैंने रेडियो और कैसेट से सीखा."

सालों बाद, उन्होंने शादी की. रानू ने बताया, "हम शादी के बाद पश्चिम बंगाल से मुंबई शिफ्ट हो गए. मेरे पति फिल्मस्टार फिरोज खान के घर में रसोइया थे. उस समय उनका बेटा फरदीन कॉलेज में था."

रानू ने कहा, "वे हमारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार करते थे, अपने परिवार के सदस्यों की तरह."

उन्होंने मुंबई में अपने जीवन का आनंद लिया, नई-नई फिल्में देखी, जिसमें जैकी श्रॉफ की फिल्म 'हीरो' भी थी. लेकिन उसके बाद उनका 'परिवार टूट गया' और वे वापस अपने गृह राज्य आ गईं. अब वर्तमान में, वह बहुत खुश हैं. फिर से वे अपनी बेटी के साथ हैं और खुद के बॉलीवुड डेब्यू की प्रतीक्षा कर रही हैं.

उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं और बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं. बात यह है कि मुंबई में संगीत की सुविधाएं मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं. वे महत्वपूर्ण हैं. मेरे घर से मुंबई आना और फिर हवाई जहाज से लौटना भी कठिन है. अच्छा होता अगर मुंबई में मेरा एक घर होता. लेकिन मुझे इसके लिए सोचने की जरूरत नहीं है. भगवान हैं."

ऐसी खबरें थी कि सुपरस्टार सलमान खान ने उन्हें एक फ्लैट गिफ्ट किया है. उन्होंने इससे इनकार किया कि उन्हें उनसे कोई भी गिफ्ट मिला है. रानू ने कहा, "मैं अभी तक सलमान से नहीं मिली हूं. लेकिन उनकी फिल्म 'तेरे नाम' बहुत अच्छी फिल्म थी."

अपनी सुरीली आवाज और इंटरनेट की बदौलत उन्हें लोगों से बहुत सारे ऑफर्स मिल रहे हैं. अब यह उन पर है कि वे आगे क्या करना चाहती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे दिन बढ़ी 'नई नवेली' की कमाई, यामी गौतम की फिल्म ने 23 परसेंट ग्रोथ के साथ किया इतना कलेक्शन
दूसरे दिन बढ़ी 'नई नवेली' की कमाई, यामी गौतम की फिल्म ने 23 परसेंट ग्रोथ के साथ किया इतना कलेक्शन
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget