एक्सप्लोरर

The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट संसद भवन में देखेंगे प्रधानमंत्री मोदी, पहले भी कर चुके हैं तारीफ

The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट इन दिनों थिएटर में लगी हुई है. अब पीएम मोदी ये फिल्म देखने वाले हैं.

The Sabarmati Report: एकता कपूर की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म में एक्टर विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं. विक्रांत ने हाल ही में एक्टिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया है. इसके बाद से फिल्म और विक्रांत दोनों ही खबरों में बने हुए हैं. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ सोमवार शाम 7 बजे संसद भवन के बालयोगी ऑडिटोरियम में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखेंगे.

इससे पहले प्रधानमंत्री इस फिल्म की तारीफ भी कर चुके हैं. ये फिल्म गोधरा कांड पर आधारित है. बता दें कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 

पीएम मोदी ने कहा था ये

उन्होंने फिल्म के बारे में सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा था, 'ये अच्छी बात है कि अब सच सामने आ रहा है और वो भी ऐसे कि आम लोग भी इसे देख सकें. एक फेक नैरेटिव महज कुछ समय के लिए ही रहता है. अंत में, फैक्ट्स सामने आ ही जाते हैं.'

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील की थी. इसके बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सभी सांसदों और विधायकों को फिल्म दिखाने का निर्देश दिया था.

अमित शाह ने भी की थी तारीफ

वहीं, अमित शाह भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने कहा था, 'द साबरमती रिपोर्ट की टीम से मुलाकात की और सच को सामने लाने के लिए उनके साहस पर बधाई भी दी. ये फिल्म झूठ और भ्रामक तथ्यों को उजागर करती है और उस सच को सामने लाती है. जिसे राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए लंबे समय तक दबाकर रखा गया था.'

मध्य प्रदेश में हुई थी टैक्स फ्री

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस फिल्म को टैक्स फ्री तक कर दिया था, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सके. फिल्म की बात करें तो इसे धीरज सरना ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में राशी खन्ना, रिद्धी डोगरा जैसे स्टार्स भी हैं. विक्रांत मैसी फिल्म में जर्नलिस्ट के रोल में नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें- Bandish Bandits Season 2 Trailer: बंदिश बैंडिट्स 2 का ट्रेलर रिलीज, म्यूजिकल सीरीज में पंडित जी की मौत के बाद विरासत संभालेगा राधे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, शाम 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget