एक्सप्लोरर

विक्रांत मैसी ने काम से ब्रेक लेने के अपने फैसले की बताई वजह, बोले- 'मैंने अपने बेटे का पहली बार पापा कहना...'

Vikrant Massey : विक्रांत मैसी ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में काम से ब्रेक लेने पर बात की और कहा कि उन्होने ये फैसला पर्सनल वजहों से लिया है क्योंकि वे अपने परिवार संग टाइम नहीं बिता पा रहे थे.

Vikrant Massey On Break From Work: विक्रांत मैसी बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई फिल्में की हैं और अलग-अलग किरदार निभाकर एक्टिंग में अपनी महारत साबित की है. फिलहाल एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आंखों की गुस्ताखियां के प्रमोशन में बिजी हैं. इन सबके बीच एक इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला क्यों किया.

विक्रांत ने क्यों लिया ब्रेक
दरअसल बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने खुलासा किया कि ऑनलाइन दुनिया से दूर जाना एक बहुत ही पर्सनल फैसला था. विक्रांत ने कहा, "अगर मुझे खुद को बेहतर बनाने के लिए ब्रेक लेने का मन करता है, तो मैं ब्रेक लूंगा. मेरा विचार खुद को बेहतर बनाने और निश्चित रूप से अपने परिवार के साथ समय बिताने का था. मैं ब्लेस हूं  ये पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं, लेकिन मैं अपने परिवार से दूर था."

बेटे का पहली बार पापा कहना कर दिया मिस
अभिनेता ने कहा कि उन्हें अपने बेटे का पहला शब्द याद नहीं हैं. उन्होंने कहा, "मेरे पास एक बेटा था और मेरे पास उसके सिर्फ़ वीडियो थे. मैंने उसका पहला दांत निकलते नहीं देखा. उसने पहली बार मेरी गैरमौजूदगी में 'पापा' कहा था. मुझे उसके 'पापा' कहने की पहली याद एक वीडियो के ज़रिए है जिसे मैंने एक फ़ोल्डर में सेव कर रखा है. यह दिल तोड़ने वाला है."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

फ्यूचर में भी काम से ब्रेक लेंगे विक्रांत
विक्रांत ने इस बात पर जोर दिया कि अगर इससे उन्हें पर्सनल या प्रोफेशनल रूप से आगे बढ़ने में मदद मिलती है तो उन्हें फ्यूचर में भी इसी तरह के ब्रेक लेने में कोई हिचकिचाहट नहीं है. एक्टर ने कहा, "अगर कल मुझे एक और ब्रेक लेने का मन करता है चाहे वह कल हो, महीनों या सालों बाद  मैं एक अभिनेता के रूप में खुद को बेहतर बनाने के लिए ड्राइंग बोर्ड पर वापस जाऊंगा. मेरे पास जो आशीर्वाद और विशेषाधिकार हैं, उनकी वजह से मैं खुद को आगे बढ़ाता रहूंगा, भले ही इसका मतलब फिर से दूर जाना होय"

विक्रांत मैसी वर्क फ्रंट
विक्रांत मैसी के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की अपकमिंग फिल्म, आँखों की गुस्ताखियां सिनेमाघरों में रिलीज लिए तैयार हैं. ये फिल्म रस्किन बॉन्ड की कहानी पर आधारित एक रोमांटिक ड्रामा है. इस फिल्म से शनाया कपूर डेब्यू कर रही हैं. संतोष सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है.

ये भी पढ़ें:-Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 19: तीसरे मंगलवार फिर सितारे जमीन पर ने किया कमाल, आमिर खान की टॉप 5 फिल्मों में हुई शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विवादों के चलते नए नाम से आएगी ‘यादव जी की लव स्टोरी’, इस दिन होगी रिलीज
विवादों के चलते नए नाम से आएगी ‘यादव जी की लव स्टोरी’, इस दिन होगी रिलीज
अभिजीत दीपके को मोदी विरोधी काम के लिए अमेरिका से मिल रही फंडिंग? अमेरिकी सिंगर का दावा
अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? अमेरिकी सिंगर का दावा
सलमान खान के साथ होगी ‘कॉफी विद करण 9’ की धमाकेदार शुरुआत, करिश्मा कपूर भी आएंगी नजर
सलमान खान के साथ होगी ‘कॉफी विद करण 9’ की धमाकेदार शुरुआत, करिश्मा कपूर भी आएंगी नजर
Box Office: मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढ़ाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार, जानें- 'द वन' का हाल
मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढ़ाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget