एक्सप्लोरर

VIDEO: 'अर्जुन रेड्डी' फेम विजय देवरकोंडा ने पहली बार 'कबीर सिंह' साइन ना करने की वजह बताई

हाल ही में अर्जुन रेड्डी फेम एक्टर विजय देवरकोंडा मुंबई पहुंचे थे जहां उनकी फिल्म 'डियर कॉमरेड' के हिंदी रीमेक का ऐलान हुआ. इस दौरान विजय ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्होंने अपनी ही फिल्म के हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' में काम क्यों नहीं किया.

नई दिल्ली: 'कबीर सिंह' की रिलीज के बाद से ही तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की हर तरफ चर्चा है. अर्जुन रेड्डी के लीड एक्टर विजय देवरकोंडा भी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. वो जहां भी जाते हैं फैंस उन्हें अर्जुन के नाम से बुलाते हैं. हाल ही में विजय मुंबई पहुंचे थे जहां उनकी फिल्म 'डियर कॉमरेड' के हिंदी रीमेक का ऐलान हुआ. इस दौरान विजय ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्होंने अपनी ही फिल्म के हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' में काम क्यों नहीं किया.

विजय देवरकोंडा से ये सवाल इसलिए हुआ क्योंकि 'अर्जुन रेड्डी' सुपरहिट फिल्म थी और उसी के डायरेक्टर संदीप ने ही 'कबीर सिंह' को भी डायरेक्ट किया है. फिल्म पत्रकार अनुपमा चोपड़ा को दिए इंटरव्यू में विजय ने 'कबीर सिंह' को ना करने की वजह बताई. विजय ने कहा, ''मैं सिर्फ हिंदी फिल्म का हीरो नहीं बनना चाहता. मैं एक्टर बनना चाहता हूं, मैं लोगों को कहानियां बताना चाहता हूं. पर्दे पर एक ही कहानी को दो बार बताने का कोई मतलब नहीं है. मैं एक फिल्म करने के दौरान बहुत ज्यादा एनर्जी लगाता हूं. मैं फिर से उसी काम को नहीं दोहराना चाहता, और उसी इमोशन और सारी चीजों को दोबारा करने में मेरा मन भी नहीं लगता. ऐसा इसलिए है क्योंकि पहले से ही मुझे सीन और सब कुछ पता है.''

उन्होंने आगे कहा, ''इसके अलावा बहुत सारी कहानियां हैं जिन्हें मैं और 6 महीने इंतजार नहीं करना चाहता. अगर किसी और एक्टर के लिए वही मेरी कहानी नई है और उत्साहित करने वाली है तो फिर उन्हें करना चाहिए.''

ये बातें विजय ने फिल्म पत्रकार अनुपमा चोपड़ा के दिए इंटरव्यू में कहीं.

उनका कहना है, ''मुझे ऐसी कहानिया दोबारा करने में कोई दिलचस्पी नहीं. यहां तक कि करन ने भी मुझसे पूछा था कि क्या मैं डियर कॉमरेड का हिंदी करना चाहता हूं तो मैंने मना कर दिया.''

इस इंटरव्यू में विजय ने कबीर सिंह के सब्जेक्ट को लेकर हुई आलोचना पर भी बात की. उन्होंने कहा कि इन दिनों हर कोई अपने विचार के हिसाब से सब कुछ देखना चाहता है.

आपको बता दें कि कबीर सिंह ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 270 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में अब भी चल रही है. वहीं विजय की फिल्म 'डियर कॉमरेड' इसी शुक्रवार रिलीज हो चुकी है. फिल्म चार भाषाओं में रिलीज हुई है और इसे अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है. करन जौहर ने हाल ही में विजय से मुलाकात के बाद ऐलान किया है कि वो 'डियर कॉमरेड' का हिंदी रीमेक बनाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'52 साल तक तिरंगा किसने नहीं फहराया?' अनुराग कश्यप का तीखा हमला
'52 साल तक तिरंगा किसने नहीं फहराया?' अनुराग कश्यप का तीखा हमला
Friday BO Live Updates: 'जेलर 2' हुई 70 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 5.30 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 70 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 5.30 बजे का कलेक्शन
मां बनने के 2 महीने बाद फिर स्टेज पर लौटीं करिश्मा तन्ना, गरबा नाइट्स में लगाए जोरदार ठुमके
मां बनने के 2 महीने बाद फिर स्टेज पर लौटीं करिश्मा तन्ना, गरबा नाइट्स में लगाए जोरदार ठुमके

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget