एक्सप्लोरर

Vijay Deverakonda: एंग्री यंग मैन लुक से लोगों को दीवाना बनाते हैं 'अर्जुन रेड्डी' फेम विजय देवरकोंडा, दे चुके हैं कई सुपरहिट फिल्में

Arjun reddy actor Vijay Deverakonda: कबीर सिंह ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है. ये तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है जिसमें विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में थे. आज आपको बताते हैं विजय देवरकोंडा के बारे में कुछ खास बातें

Vijay Deverakonda: 'कबीर सिंह' की हर तरफ चर्चा है. वजह बॉक्स ऑफिस पर हो ही कमाई और फिल्म का सब्जेक्ट दोनों ही है. फिल्म को लेकर खूब विवाद हुआ लेकिन इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया. कमाई के मामले में ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. 'कबीर सिंह' में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर हैं और इस फिल्म ने उनके बॉलीवुड करियर में बड़ा रोल अदा किया है. 'कबीर सिंह' फिल्म तेलुगू की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है जिसमें विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में हैं. 'अर्जुन रेड्डी' को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था और खूब सराहा था. अब तक विजय देवरकोंडा की पहचान तेलुगू दर्शकों तक ही थी लेकिन कबीर सिंह के हिट होने के बाद अब उनकी फैन फॉलोइंग हर तरफ बढ़ गई. आज आपको बताते हैं विजय के बारे में कुछ खास बातें-

विजय देवरकोंड की उम्र 30 साल है. कम उम्र है लेकिन एक्टिंग की बदौलत वो तेलुगू इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार हैं. विजय ने 2011 में रवि बाबू की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नुव्विला' के साथ एक्टिंग में कदम रखा. उन्हें पहचान फिल्म येवेद सुब्रमण्यम (2015) से मिली. इस फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग रोल अदा किया था.

Vijay Deverakonda: एंग्री यंग मैन लुक से लोगों को दीवाना बनाते हैं 'अर्जुन रेड्डी' फेम विजय देवरकोंडा, दे चुके हैं कई सुपरहिट फिल्में

2016 की विजय रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'पेली चोपुलु' में लीड रोल में नज़र आए और ये फिल्म सुपरहिट हुई. इस फिल्म ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया. इसे तेलुगु में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला और साथ ही और सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए तेलुगु का फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता.

इसके बाद 2017 में ये एक्टर 'अर्जुन रेड्डी' में नज़र आए और उन्हें स्टारडम में चार चांद लग गए. ये फिल्म सुपरहिट हुई. 'अर्जुन रेड्डी' में शानदार अभिनय ने लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले जिसमें बेस्ट एक्टर के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार (तेलुगू) भी शामिल है. इसके बाद ही बॉलीवुड में 'कबीर सिंह' बनाने का ऐलान हुआ जिसमें शाहिद कपूर ने विजय रेड्डी वाली भूमिका निभाई.

Vijay Deverakonda: एंग्री यंग मैन लुक से लोगों को दीवाना बनाते हैं 'अर्जुन रेड्डी' फेम विजय देवरकोंडा, दे चुके हैं कई सुपरहिट फिल्में

आपको जानकार हैरानी होगी कि ये एक्टर पिछले साल महानति (2018), गीता गोविंदम (2018), और टैक्सीवाला (2018) सहित कुल पांच फिल्मों में नज़र आए. अब तक रिलीज करीब उनकी सभी बिजनेस के लिहाज से कामयाब रही हैं.

Vijay Deverakonda: एंग्री यंग मैन लुक से लोगों को दीवाना बनाते हैं 'अर्जुन रेड्डी' फेम विजय देवरकोंडा, दे चुके हैं कई सुपरहिट फिल्में

अब जल्द ही ये एक्टर फिल्म 'डियर कामरेड' में बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस रश्मि मंदाना हैं.

Vijay Deverakonda: एंग्री यंग मैन लुक से लोगों को दीवाना बनाते हैं 'अर्जुन रेड्डी' फेम विजय देवरकोंडा, दे चुके हैं कई सुपरहिट फिल्में

रिलीज से पहले ही फिल्म की डिमांड ऐसी है कि मशहूर फिल्म मेकर करन जौहर ने इसके हिंदी रीमेक के राइट्स ले लिए हैं और ऐलान कर दिया है कि ये फिल्म हिंदी में भी बनेगी.

ये एक्टर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो विजय हमेशा हंसते मुस्कुराते नज़र आते हैं लेकिन पर्दे पर उनका एंग्री यंग मैन लुक काफी पसंद आता है. अर्जुन रेड्डी इस बात का गवाह है. अब डियर कॉमरेड में भी विजय जबरदस्त एक्शन करते ऐसे ही लुक में नज़र आएंगे. 

View this post on Instagram
 

Bonding over our pasts, our futures, conversations, laughs and ambitions ✊????

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda) on

कबीर सिंह हिट होने के बाद अब उन्हें हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी उनकी पहचान बढ़ी है. अब मुंबई से लेकर किसी भी शहर में जब वो पहुंचते हैं तो पैपराजी की नज़र उन पर बनी रहती है. हाल ही में ये एक्टर मुंबई पहुंचे तो उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

View this post on Instagram
 

@thedeverakonda snapped at airport as he leaves for #hyderabad ❤️❤️❤️

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

विजय की डियर कॉमरेड फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है. यहां देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!
अमिताभ को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!
'पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो...', तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर
'पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो...', तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर
'आवारापन 2' से प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक नहीं कर रहे अरिजीत सिंह, टीम ने अफवाहों पर लगाया विराम
क्या 'आवारापन 2' से कमबैक कर रहे हैं अरिजीत सिंह? टीम ने बताई सच्चाई
3000 करोड़ की नेटवर्थ, 150 करोड़ फीस, 60 की उम्र में 'मनी-मशीन' बने हुए हैं सलमान खान, जानें कहां-कहां से आता है पैसा?
सलमान एक महीने में कितना कमाते हैं? 60 की उम्र में बने हुए हैं 'मनी-मशीन', जानें कहां-कहां से आता है पैसा?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget