एक्सप्लोरर

बाल यौन शोषण पर चर्चा करना जरूरी: विद्या बालन

नई दिल्ली: बाल यौन शोषण पर आधारित फिल्म 'कहानी-2' की कहानी और इसमें विद्या बालन द्वारा निभाए गए दुर्गा रानी सिंह के किरदार को दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों ने भी खूब सराहा है. विद्या का कहना है कि उसे आशा है कि इस फिल्म को अधिक से अधिक लोग देखें और इस विषय पर चर्चा करें.

विद्या ने कहा कि बाल यौन शोषण एक ऐसा विषय है, जिस पर लोग चर्चा करने में असहज महसूस करते हैं. वे इस बारे में न तो सुनना चाहते हैं और न ही इससे संबंधित कोई चीज देख पाने में सहज होते हैं.

अभिनेत्री ने कहा, "मैं खुश हूं कि लोगों ने अपने परिवार के साथ थिएटर में जाकर इस फिल्म को देखा. मुझे आशा है कि अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देखेंगे और इस विषय पर चर्चा करेंगे, क्योंकि इस विषय पर चर्चा बेहद जरूरी है."

जिस विषय पर लोग बात करने में सहज नहीं होते उस विषय पर आधारित फिल्म में काम करने के पीछे का कारण पूछे जाने पर विद्या ने कहा, "यह फिल्म न केवल बाल यौन शोषण पर आधारित है, बल्कि इसमें यह भी दर्शाया गया है कि किस तरह इस विषय को और इसका शिकार हुए बच्चों को संभाला जाता है. कैसे बच्चों को सहज महसूस कराया जाता है, ताकि वह अपने साथ हो रही गलत चीजों को अपनों के साथ साझा कर सके."

विद्या ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि दर्शकों ने मेरी फिल्म को काफी पसंद किया और साथ ही जिस संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ इस फिल्म को बनाया गया, उसे समझा."

अभिनेत्री ने कहा, "बाल यौन शोषण के पीड़ित और इसका शिकार होने से बचने वाले बच्चे एक ग्लानि के साथ जीते हैं. उन्हें लगता है कि यह उनकी गलती है और इसमें उसी विषय को दर्शाया गया है."

विद्या ने कहा कि बाल यौन शोषण पर पहले भी कई फिल्में बनी हैं, लेकिन उनमें उस अपराध पर प्रकाश डाला गया है. 'कहानी-2' में इस अपराध से लड़ने की कहानी को दर्शाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 और आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 28 अक्टूबर तक मिली पुलिस कस्टडी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 और आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 28 अक्टूबर तक मिली पुलिस कस्टडी
'रामायणम' ने तोड़ा 'आवारापन 2' का रिकॉर्ड, बनी प्री-सेल्स में 5वीं सबसे ज्यादा करने वाली फिल्म
'रामायणम' ने तोड़ा 'आवारापन 2' का रिकॉर्ड, बनी प्री-सेल्स में 5वीं सबसे ज्यादा करने वाली फिल्म
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'सिला' की रिलीज डेट अनाउंस, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'सिला' की रिलीज डेट अनाउंस, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
BREAKING: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की हरी झंडी, 30 अक्टूबर को तय समय पर होगा शो
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की हरी झंडी, 30 अक्टूबर को होगा शो

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget