एक्सप्लोरर

'तुम्हारी सुलु' का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर रहा स्लो, जानें कलेक्शन

विद्या बालन ने अपनी फिल्म 'तुम्हारी सुलु' का बेहतरीन प्रमोशन किया था लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म ने पहले बॉक्स ऑफिस पर जरा धीमी शुरुआत ही की है.

 नई दिल्ली: विद्या बालन काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म 'तुम्हारी सुलु' के जबरदस्त प्रमोशन में लगी हुईं थीं. ऐसे में उनका ये प्रमोशन कितना सफल रहा ये बयां कर रहे हैं फिल्म की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई के आंकड़े.

कुछ ही देर पहले ट्रेड ऐनेलिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए फिल्म की पहले दिन की कमाई सभी के साथ साझा की है. इन आंकड़ो के अनुसार बताया जा रहा है कि फिल्म ने बेहतरीन प्रमोशन के साथ पहले दिन धीमी शुरुआत करते हुए 2.87 करोड़ रुपए की कमाई की है.

 

पहले दिन की धीमी शुरुआत के बावजूद मेकर्स में ये उम्मीद कायम है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई कर पाने में सफल साबित होगी. फिल्म की बात करें तो इसमें विद्या बालन आरजे की भूमिका निभाती नजर आ रही है जो पहले ट्रेलर में साफ कर दिया गया था.

इससे पहले विद्या बालन फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' में आरजे का किरदार निभा चुकी हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि दर्शक बार बार विद्या को एक ही रोल में देखना नहीं चाहते जिससे फिल्म ने धीमी शुरुआत की है.

वहीं फिल्म के प्रमोशन की बात करें तो विद्या ने इस दौरान कई समाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखी है. देश में यौन शोषण से लेकर सेक्स को टैब्यू माने जाने तक विद्या हर मुद्दों पर खुलकर अपनी बेबाक राय रखती दिखीं.

इसके साथ ही प्रमोशन के दौरान विद्या ने बॉडी शेमिंग पर रिपोर्टर को मुंह बंद करने वाला जवाब भी दिया था. दरअसल, रिपोर्टर ने उनसे पूछा लिया था 'आप अभी जितनी भी फिल्में कर रही है वो सब महिला प्रधान फिल्में हैं तो क्या आप आगे भी महिला प्रधान फिल्मों में ही नजर आएंगी या वजन कम करने का भी कुछ सोचा है ताकि ग्‍लैमरस रोल में फिट बैठ सकें?'

इस पर पहले तो विद्या बालन पहले तो चौंक गईं इसके बाद जोर से हंसते हुए बोलीं 'महिला प्रधान और बजन कम करने का क्या...' इसके आगे विद्या ने कहा, 'मैं जो काम कर रही हूं उससे बहुत खुश हूं, आप लोगो का नजरिया बदल जाए तो बहुत अच्छा होगा.'

खैर अब देखना ये होगा कि ये फिल्म वीकेंड पर कितनी कमाई कर पाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office Collection Live: मंगलवार को 5 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Live Updates: मंगलवार को 5 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में प्रीति जिंटा, की अनशन खत्म करने की रिक्वेस्ट, बोलीं- लड़ाई के साथ सेहत भी जरुरी
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में प्रीति जिंटा, की अनशन खत्म करने की रिक्वेस्ट, बोलीं- लड़ाई के साथ सेहत भी जरुरी
Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
'जन नायकन' डे 1 बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो
FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget