एक्सप्लोरर

विद्या बालन को देना पड़ा था 75 बार ऑडिशन, आखिरी ऑडिशन देख डायरेक्टर ने दिया था ऐसा रिएक्शन..

फिल्म 'परिणीता' के दिनों को याद करते हुए बताया कि विद्या बालन को इसमें अपने किरदार के लिए 75 बार ऑडिशन देना पड़ा था.

संगीतकार शांतनु मोइत्रा ने फिल्म 'परिणीता' के दिनों को याद करते हुए बताया कि विद्या बालन को इसमें अपने किरदार के लिए 75 बार ऑडिशन देना पड़ा था. प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित यह फिल्म शरत चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा इसी नाम से लिखित बंगाली उपन्यास का रूपांतरण है, जिसमें सैफ अली खान, संजय दत्त और दीया मिर्जा भी प्रमुख भूमिकाओं में थे.

फिल्म को लेकर अपने अनुभवों को साझा करते हुए शांतनु ने कहा, "परिणीता' को लेकर मेरी सबसे अच्छी याद उस असाधारण लड़की के बारे में है, जो विधु विनोद चोपड़ा के ऑफिस में हमारे साथ बैठी हुई थी. हम धीरे-धीरे दोस्त बन गए."

शांतनु आगे कहते हैं, "मैं उनसे पूछा कि वह यहां क्या कर रही हैं, तो उन्होंने बताया कि वह यहां ऑडिशन के लिए आई हुई हैं. मैं विद्या बालन की बात कर रहा हूं. यह कहानी उनके लिए है जो यह सोचते हैं कि बस अब काफी हो गया है, हार मान लेते हैं. इस लड़की ने 75 बार ऑडिशन दिया और हर बार उसे रिजेक्ट कर दिया गया. क्या आप खुद पर उसके यकीन की कल्पना कर सकते हैं? इसके बाद प्रदीप ने विनोद को एक नए लुक पर काम करने को कहा, क्योंकि पहले वाले लुक से बात नहीं बन रही थी. उस वक्त कई बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां ऑडिशन दे रही थीं और उन्हें किरदार के लिए कॉल भी किया जा रहा था!''

उन्होंने बताया ''मुझे आज भी याद है कि 75वीं बार रिजेक्ट होने के बाद मुंबई में ब्रायन एडम्स का एक कॉन्सर्ट चल रहा था और उसने मुझे कहा कि वह वहां जा रही है. उस वक्त प्रदीप ने कहा कि चलो एक आखिरी ऑडिशन ले लेते हैं और करीब 3:30 बजे उसने तुंरत आकर इस विश्वास के साथ टेस्ट दिया कि अबकी बार होगा ही और टेस्ट के बाद वह कॉन्सर्ट के लिए रवाना हो गई."

वह आगे कहते हैं, "इसके बाद के हिस्से का मैं गवाह बना क्योंकि मैं वहां अपने गीत पिया बोले को पेश करने लिए गया था. गाना बज रहा था, सब कुछ ठीक चल रहा था. अचानक प्रदीप ने अपना लैपटॉप खोला और विनोद को बताया कि एक और टेस्ट लेना होगा. विनोद ने लैपटॉप की ओर देखा और कहा कि उन्हें आखिरकार परिणीता मिल गई है. अब बारी कॉन्सर्ट से विद्या को कॉल कर इसके बारे में बताने की थी. प्रदीप विद्या को कॉल कर रहे थे, लेकिन वह फोन को स्विच ऑफ करने का सोच रही थी शायद इसलिए क्योंकि उसे लगा होगा कि यह उसके रिजेक्शन के बारे में है. फिर किसी ने उसे टेक्स्ट किया - दोस्त इंतजार खत्म हुआ, तुम ही परिणीता हो. मुझे लगता है कि इस मैसेज को पाकर वह बाहर आकर रो रही होगी. वह घुटने पर बैठकर रो रही थी क्योंकि उसे किरदार मिल चुका था. फिल्म के बाद वह एक बेहतरीन अभिनेत्री, एक सशक्त महिला बन गईं, लेकिन 75 बाद रिजेक्ट होने के बाद भी मैंने उसे कभी कमजोर नहीं पाया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विंबलडन में उर्वशी रौतेला की टॉम हिडलेस्टन से मुलाकात, फिल्मों को लेकर हुई बातचीत
विंबलडन में उर्वशी रौतेला की टॉम हिडलेस्टन से मुलाकात, फिल्मों को लेकर हुई बातचीत
Katrina Kaif Photo With Boy: कैटरीना कैफ ने बेटे विहान संग शेयर की पहली फोटो, पार्क में खेलती आईं नजर
कैटरीना कैफ ने बेटे विहान संग शेयर की पहली फोटो, पार्क में खेलती आईं नजर
जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget