एक्सप्लोरर

शिकारा' के ट्रेलर लॉन्च पर विधु विनोद चोपड़ा ने किया खुलासा, एक समय ऐसा था जब खुदकुशी करना चाहता था

विधु विनोद चोपड़ा ने बताया है कि वे दुनिया से इस कदर निराश हो गये थे कि वो खुदकुशी कर लेना चाहते थे.

मुंबई: कश्मीरी पंडितों की समस्या पर बनी फिल्म 'शिकारा' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर निर्माता/निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने आज यह कहकर सबको चौंका दिया कि उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब वो अपनी जिंदगी को खत्म कर लेना चाहते थे.

विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि उन दिनों वे खंडाला में थे और वे दुनिया से इस कदर निराश हो गये थे कि वो खुदकुशी कर लेना चाहते थे. उन्होंने कहा कि जिंदगी में हममें से हर कोई किसी न किसी तरह की मुश्किल से गुजरता है, मगर हमसे से हर किसी की पहले से ही एक भूमिका तय है, जिसे हम सबको निभाना है. विधु ने‌ कहा कि आज उन्हें इस बात का सुकून है कि उन्होंने सालों की मेहनत के बाद 'शिकारा' बनाई, जिसे लोग देखेंगे और कश्मीरी पंडितों के दर्द को अच्छी तरह से समझ पाएंगे.

जाने-माने फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा द्वारा बनाई गयी फिल्म 'शिकारा' आज से 30 साल पहले जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों और उसके बाद 400000 कश्मीरी पंडितों के दर्द पर आधारित है.

विधु ने इस मौके पर कहा कि 'शिकारा' को बनाने उनका मकसद अपनी मां शांतिदेवी चोपड़ा के दर्द को हाईलाइट करना है, जिन्हें कश्मीर में 1989 में हुई हिंसा के कश्मीर को भारी मन से छोड़कर जाना पड़ा था. विधु ने कहा कि इस फिल्म से उनके जज्बात जुड़े हैं और इस फिल्म को वो सालों से बनाना चाहते थे. उन्होंने कहा कि उनकी यह फिल्म देश की हर मां को समर्पित है.

'शिकारा' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर विधु विनोद चोपड़ा ने जेएनयू में छात्रों के साथ की गयी हिंसा की भी निंदा की. उन्होंने कहा, "मैं हर किस्म की हिंसा की निंदा करता हूं. मैं 30 साल पहले (कश्मीर में) हुई हिंसा की भी निंदा करता हूं और मैं आज हो रही हिंसा की भी निंदा करता हूं."

इस मौके पर खुद विधु विनोद चोपड़ा, फिल्म के संगीतकार ए. आर. रहमान, गीतकार इरशाद कामिल, फिल्म के नवोदित कलाकर आदिल खान और सादिया मौजूद थे.

विधु ने दोनों कश्मीरी कलाकारों को अंत में इंट्रोड्यूस कराया, जिन्होंने मंच पर इरशाद कामिल की लिखी एक कविता भी पढ़ी. दोनों कलाकार कश्मीरी है और यह दोनों एक्टर की पहली फिल्म है.

विधु विनोद चोपड़ा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वो इस फिल्म में बॉलीवुड के जाने-माने कलाकारों को नहीं लेना चाहते थे क्योंकि ऐसा करने पर यह फिल्म फर्जी नजर आती और वो अपनी फिल्म को प्रामाणिक बनाना चाहते थे और यही वजह है कि उन्होंने आदिल और सादिया को मुख्य भूमिकाओं में लिया.

विधु ने यह भी बताया कि उनकी इस फिल्म में तकरीबन 4000 असली कश्मीरी पंडितों को भी कलाकार के तौर पर इस्तेमाल किया है. विधु ने कश्मीर की समस्या को सियासत से उपजी समस्या ठहराया और कहा कि यह जितना 30 साल पहले सच था, यह आज भी उतना ही बड़ा सच है.

उल्लेखनीय है कि विधु चोपड़ा ने इस बात का भी खुलासा किया कि फिल्म का म्यूजिक कंपोज करने के लिए ए. आर. रहमान ने एक भी पैसा नहीं लिया है, जो कोई मामूली बात नहीं है. 'शिकारा' के ट्रेलर लॉन्च की शुरुआत ने संगीतकार ए. आर. रहमान ने फिल्म की थीम सॉन्ग को लाइव परफॉर्मेंस के जरिए पेश किया.

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget