एक्सप्लोरर

Video: भीड़ में लफंगे ने की जरीन खान के साथ छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने जड़ा जोरदार तमाचा

एक लफंगे ने भीड़ और मौके का फायदा उठाते हुए जरीन के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की. इस हरकर का जरीन ने चांटे से जवाब दिया. घटना की वीडियो भी सामने आ गया है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. जरीन ने गंदे लड़को की इस भद्दी करतूत का हाथों हाथ करारा जवाब भी दे डाला. दरअसल, जरीन खान 14 दिसंबर को औरंगाबाद के कनॉट प्लेस में एक मोबाइल स्टोर का उट्घाटन करने पहुंची थीं. यहां उनकी एक झलक पाने के लिए तमाम फैंस की फीड़ जमा हो गई. भीड़ इतनी थी कि काबू से बाहर हो गई. ऐसे में एक लफंगे ने भीड़ और मौके का फायदा उठाते हुए जरीन के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की. इस हरकत का जरीन ने चांटे से जवाब दिया. इस दौरान जरीन का वीडियो भी सामने आया है.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के हनीमून की बेहद रोमांटिक Photo और Video वायरल, यहां देखिए

जरीन खान को ये बद्तमीजी जरा भी बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने तुरन्त उस लड़के को भरी भीड़ में थप्पड़ जड़ कर अकल ठिकाने लगा दी. इस बारे में बात करते हुए जरीन ने कहा, "कभी-कभी हमें मामलों को अपने हाथों में लेना पड़ता है. बिना ये सोचे की कोई आपके बारे में क्या सोचेगा. एक महिला होने के नाते, मैं इसपर भरोसा करती हूं कि अगर कोई भी आपके साथ छेड़छाड़ करने या गलत तरीके से छूने की कोशिश करे तो उसे तुरन्त जवाब देना चाहिए. फिर चाहे ऐसी हरकत बंद कमरे में हो या फिर पब्लिक प्लेस में."

PHOTOS: पीएम मोदी ने बुलाई थी करन जौहर, एकता कपूर, आलिया भट्ट सहित बॉलीवुड के बड़े सितारों की मीटिंग, अब सामने आई असली वजह

जरीन ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा, "सिर्फ इसलिए की मैं एक सेलिब्रिटी हूं ऐसा नहीं है कि मैं असुरक्षित महसूस नहीं करती. किसी को हक नहीं है कि वो मुझे मेरी मर्जी के बिना छुए या फिर जबरदस्ती गलत तरीके से पकड़ ले. मैं सबसे पहले एक महिला हूं और हर महिला को जीने का, काम करने का और एक ऐसे वातावरण में रहने का हक है जो किसी पुरुण के बराबर ही उनके लिए सुरक्षित हो."

ऋतिक रोशन के बर्थडे पर हुआ डबल सेलिब्रेशन, पापा राकेश रोशन और एक्स वाइफ ने बनाया यादगार

वर्क फ्रंट की बात करें तो जरीन आखिरी बार फिल्म '1921' में करण कुंद्रा के साथ दिखाई दी थीं. इसके बाद से जरीन अवॉर्ड इवेंट, फैशन शोज और फोटोशूट में दिखाई देती रहती हैं. जरीन ने सा 2010 में सलमान खान के अपोजिट फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद वो 'रेडी', 'हाउसफुल 2', 'हेच स्टोरी 3', 'वजह तुम हो' और 'अकसर' जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुकी है. जरीन अक्सर ही अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं.

In Pics: दिशा पाटनी ने फिर से शेयर की बेहद हॉट तस्वीर, थम जाएंगी नजरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं बच्चों के साथ लाठी खाती', छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं सीमा पाहवा, बोलीं- इंसानियत जगाइए
'मैं बच्चों के साथ लाठी खाती', छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं सीमा पाहवा, बोलीं- इंसानियत जगाइए
'अब नहीं तो कब!' प्रतिभा रांटा से गुरफतेह पीरजादा तक, मुंबई में छात्रों संग सड़कों पर आए ये सितारे
'अब नहीं तो कब!' प्रतिभा रांटा से गुरफतेह पीरजादा तक, मुंबई में छात्रों संग सड़कों पर आए ये सितारे
'धोखेबाज और स्पाइनलेस हो... ' CJP प्रोटेस्ट पर चुप रहने की कैटरीना कैफ को मिली ऐसी सजा, झेलना पड़ा ये बड़ा नुकसान
CJP प्रोटेस्ट पर चुप रहने की कैटरीना कैफ को मिली ऐसी सजा, झेलना पड़ा ये बड़ा नुकसान
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को दोपहर 4 बजे तक 79 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को दोपहर 4 बजे तक 79 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget