एक्सप्लोरर

मॉब लिंचिंग और असहिष्णुता पर छिड़ी बहस के बीच विक्की कौशल ने रखी अपनी राय

मॉब लिंचिंग और असहिष्णुता को लेकर देश भर में एक नई बहस छिड़ी है. इसी को लेकर बॉलीवुड भी बंटा दिखाई दे रहे है ऐसे में अब अभिनेता विक्की कौशन ने इस पर अपनी बात रखी है.

मुंबई: देश में मॉब लिंचिंग और असहिष्णुता को लेकर नये सिरे से छिड़ी बहस और सेलिब्रिटीज़ द्वारा पक्ष और विरोध में लिखे जा रहे खतों के सिलसिले के बीच जाने-माने अभिनेता विक्की कौशल ने अब अपनी राय जाहिर की है.

इस मसले पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में विक्की कौशल ने कहा, "मेरा मानना है कि ओपिनियन रखने से, डिस्कशन करने से, डिबेट होने‌ से समाज का भला ही होता है. और ये अच्छी बात है कि हमें इस बारे में अपने विचार व्यक्त करने का मौका मिल रहा है और विचार व्यक्त करना अच्छी बात भी है और ज़रूरी बात भी है."

विक्की कौशल ने आगे कहा, "आप किसी भी दल‌ में क्यों न हो, अगर आपकी मंशा देश का विकास है, तो वो हमेशा अच्छी चीज होती है. खुशी की बात है कि आज हम एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं कि डिस्कशन्स और डिबेट्स हो रहे हैं, विचार रखने का और उन विचारों पर चर्चा करने का मौका मिल रहा है. ऐसे में ये अच्छी बात है."

विक्की से जब सीधे तौर पर पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि देश में असहिष्णुता का माहौल है, तो उन्होंने इसपर कहा, " देखिए, ये एक बड़ा शब्द है और आप उसको जनरलाइज नहीं कर सकते हो. जरूरी नहीं है कि जो‌ मैंने नहीं देखा, तो वो किसी और ने नहीं देखा और जो मेरे पर नहीं बीती, तो वो किसी और पर नहीं बीती है. ये एक बहुत बड़ा देश है और दूर-दराज के इलाकों में क्या क्या होता है, वो मुझे भी नहीं पता. मैंने अपनी दुनिया में क्या होता है, वो देखता हूं."

'उरी' में अपने अभिनय का जलवा दिखाकर खूब प्रशंसा पानेवाले विक्की ने अपनी बात को और आगे बढ़ाते हुए कहा, "ऐसे में ये सही नहीं होगा कि हम किसी से पूछें कि आपको क्या लगता है और किसी और को क्या लगता है. इस शब्द के बड़े मायने हैं, तो इसे आप हल्के में इस्तेमाल नहीं कर सकते हो कि आपको ऐसा लगता है या नहीं लगता है."

View this post on Instagram
 

@rohanshrestha 📷

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on

विक्की ने अपनी बात को खत्म करते हुए अंत में कहा, "मुझे लगता है कि मैं देश में तभी बदलाव ला सकता हूं, जब मैं अपने आसपास वो बदलाव लाऊं, जो मैं देखना चाहता हूं. मुझे लगता है कि हम उसपर फोकस करें, उसपर विचार करें तो इसका मतलब होगा कि हम सही दिशा में जा रहे हैं."

उल्लेखनीय है कि विक्की ने ये तमाम बातें मुम्बई में एक हिंदी अखबार द्वारा आयोजित एक अवॉर्ड समारोह में मीडिया से बात करते हुए कहीं. काजोल, अनुष्का शर्मा, तापसी पन्नू जैसी हस्तियों को भी इस अवॉर्ड समारोह में सम्मानित किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पावरफुल है...' आ गया राजकुमार राव की 'प्रहार' का फर्स्ट रिव्यू, रोंगटे खड़े कर देंगे 4 मोमेंट
'पावरफुल है...' आ गया राजकुमार राव की 'प्रहार' का फर्स्ट रिव्यू, रोंगटे खड़े कर देंगे 4 मोमेंट
'डॉग के बर्तन में पानी पीओ', सौरभ जोशी ने पत्नी को दिया डेयर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
'डॉग के बर्तन में पानी पीओ', सौरभ जोशी ने पत्नी को दिया डेयर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 2 बजे तक 21 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 2 बजे तक 21 करोड़ के हुई पार
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget