एक्सप्लोरर

पहली बार ऑनस्क्रीन दर्शकों को हंसाते दिखेंगे विक्की कौशल, YRF की कॉमेडी फिल्म में आएंगे नजर

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के हाथ यशराज बैनर की एक बड़ी फिल्म लग गई है. विक्की कौशल जल्द ही ऑनस्क्रीन दमदार एक्शन और कॉमेडी करते नजर आ सकते हैं.

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के हाथ यशराज बैनर की एक बड़ी फिल्म लग गई है. विक्की कौशल जल्द ही ऑनस्क्रीन दमदार एक्शन और कॉमेडी करते नजर आ सकते हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल 'धूम 3' के निर्देशक विजय कृष्णा के साथ काम करते नजर आ सकते हैं. यशराज फिल्म्स 50 साल का जश्न मना रहा है इसी के तहत वो YRF 50 अनाउंस कर रहा है.

वहीं, पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार ये एक कॉमेडी फिल्म होगी. पिंकविला को एक सूत्र ने बताया, ''आदित्य चोपड़ा को विक्की की पिछली फिल्में बहुत पसंद आई और उनका मानना है कि वो आने वाले कल के सुपस्टार हैं. वो एक कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने विक्की को चुना है. डील पक्की हो चुकी है और विक्की को भी रोल बहुत पसंद आया है. विक्की को ये रोल इसलिए इतना पसंद आया है क्योंकि उन्होंने अभी तक ऑनस्क्रीन कोई कॉमेडी फिल्म नहीं की है.''

हालांकि फिल्म की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इसका ऐलान किया जा सकता है. वहीं, अगर विक्की के वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स हैं दो लॉकडाउन और कोरोना महामारी के चलते होल्ड पर हैं.

विक्की कौशल शूजित सरकार की उधम सिंह में काम कर रहे है. वहीं इसके अलावा वो मेघना गुलजार की फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित फिल्म में भी काम कर रहे हैं. वहीं, विक्की के पास धर्मा प्रोडक्शन की तख्त और आदित्य धर की अश्वथामा भी है.

View this post on Instagram
 

A huge honour and an even bigger responsibility. #FieldMarshalSamManekshaw

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on

हालांकि निर्देशक शूजीत सरकार का कहना है कि उनकी पीरियड फिल्म 'सरदार उधम सिंह', जिसमें विक्की कौशल प्रमुख भूमिका में हैं, वह कोरोनावायरस महामारी से बहुत प्रभावित नहीं है. वहीं उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस परियोजना के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं.

उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह कहना गलत होगा, क्योंकि हमने अपनी शूटिंग पूरी कर ली थी. हम पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज की शुरुआत में थे और यह एक लंबी पोस्ट प्रोडक्शन है, क्योंकि यह एक पीरियड फिल्म है. और यह लॉकडाउन की वजह से रुका हुआ था."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के जीजा आयुष को नहीं मिल रहा काम, बोले- ऑफर्स नहीं हैं
सलमान खान के जीजा आयुष को नहीं मिल रहा काम, बोले- ऑफर्स नहीं हैं
हादसे में टूटीं हड्डियां, 1 साल तक बिस्तर पर रहे, जानें 'गब्बर' के दर्दनाक किस्से
हादसे में टूटीं हड्डियां, 1 साल तक बिस्तर पर रहे, 'गब्बर' के दर्दनाक किस्से
Batwara 1947 Trailer: 'हर मां को समर्पित करता हूं', सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज का ऐलान
'हर मां को समर्पित करता हूं', सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज का ऐलान
'धमाल 4' ने फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों को दी मात, ये रिकॉर्ड भी बनाया, जानें- टोटल कलेक्शन
'धमाल 4' ने फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों को दी मात, जानें- 17 दिनों की कमाई

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget