एक्सप्लोरर

जब Vicky Kaushal के पिता ने कैंसर से लड़ते हुए जान तक देने का कर लिया था फैसला, सालों बाद बयां किया दर्द

Vicky Kaushal Father Cancer: कैंसर से लड़ते हुए विक्‍की कौशल के पिता अपनी जिंदगी से इतने तंग आ गए थे कि उन्‍होंने इसे खत्‍म करने का ही फैसला कर लिया था. उन्‍होंने इस बारे में बताया है.

Vicky Kaushal Father Sham Kaushal Cancer Battle: कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझना जिंदगी और मौत से लड़ने के बराबर है. अभिनेता विक्‍की कौशल (Vicky Kaushal) के पिता शाम कौशल (Sham Kaushal) को भी स्‍टॉमक कैंसर (Stomach Cancer) से दो-दो हाथ करना पड़ा और इस लड़ाई में वह जीत गए. हालांकि जैसा की आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके लिए कैंसर को मात देने तक का सफर कितना मुश्किल भरा रहा होगा. यहां तक कि उनके मन में सुसाइड तक करने के ख्‍याल आने लगे थे. मगर कैंसर की इस लड़ाई में उन्‍हें अपनों का साथ मिला और वह इस जंग को जीतने में कामयाब रहे.

विक्‍की के पिता शाम को फिल्‍म इंडस्‍ट्री में काम करते हुए 42 साल हो गए. इस मौके पर ही उन्‍होंने बातचीत में कैंसर की लड़ाई को लेकर भी अपना दर्द बयां किया.

अनुराग कश्‍यप ने दिया पूरा साथ

शाम की कैंसर की लड़ाई में फिल्‍म इंडस्‍ट्री के लोगों ने भी उनका पूरा साथ दिया. खास तौर से उन्‍होंने फिल्‍मकार अनुराग कश्‍यप (,Anurag Kashyap) का जिक्र किया. उन्‍होंने बताया कि कैसे अनुराग ने उनके बिना फिल्‍म ‘ब्‍लैक फ्राइडे’ पर काम करने से मना कर दिया. शाम ने उन्‍हें अपना साइनिंग अमाउंट लौटाने की भी कोशिश की, मगर उन्‍होंने नहीं लिया और कहा कि फिल्‍म पर तभी काम शुरू होगा,  जब वह पूरी तरह ठीक और काम पर लौटने के काबिल नहीं हो जाते.

लक्ष्‍यकी शूटिंग के बाद शुरू हुआ दर्द

अपने स्‍टॉमक कैंसर के बारे में टीओआई से बात करते हुए शाम ने कहा कि सितंबर 2003 में ऋतिक रोशन की फिल्‍म ‘लक्ष्‍य’ की शूटिंग कंप्‍लीट कर वापस लौटने के बाद उनके पेट में अचानक दर्द होना शुरू हुआ था. बाद में श्‍याम बेनेगल की फिल्‍म ‘नेताजी सुभाषचंद बोस’ की शूटिंग के दौरान उन्‍होंने मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में चेक कराने का फैसला किया.

नाना पाटेकर के साथ गए थे हॉस्पिटल

शाम ने यह भी खुलासा किया कि एक बार उन्‍होंने अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) के साथ नानावटी हॉस्पिटल का दौरा किया था. शाम की सर्जरी के बाद डॉक्‍टर्स ने नाना को बताया कि उन्‍हें स्‍टॉमक कैंसर हुआ था. उनका करीब एक साल तक इलाज चला और फिर उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हुआ.

जान देने का कर लिया था फैसला

शाम (Sham Kaushal) ने कहा, ‘’मुझे नहीं पता था कि मैं जिंदा रहूंगा कि नहीं. मैंने इस बारे में किसी को नहीं बताया था.’’ अपनी बीमारी को लेकर शाम इतने परेशान हो गए थे कि उन्‍होंने सुसाइड करने का भी मन बना लिया था. उन्‍होंने कहा, ‘’मुझे लगा कि मेरे जिंदा रहने कोई चांस नहीं है. मैंने यहां तक फैसला कर लिया कि मैं थर्ड फ्लोर से कूद कर अपनी जान दे दूंगा, क्‍योंकि मैं ऐसे नहीं जी सकता.’’

यह भी पढ़ें:Mahesh Babu Birthday: महेश बाबू का एक बड़ा सपना होने जा रहा है सच, राजामौली के साथ है इसका तगड़ा कनेक्‍शन

यह भी पढ़ें: 'कबीर सिंह' के थप्‍पड़ सीन पर बोलीं Kiara Advani- जब आप प्‍यार में होते हो तो....

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
Box office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget