एक्सप्लोरर

नहीं रहा 'शोले' का सूरमा भोपाली, जाने-माने कॉमेडियन जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन

जगदीप का अंतिम संस्कार उनके घर के पास सुबह 8 बजे उनके परिजनों और बेहद करीबी लोगों के बीच किया जाएगा.

मुम्बई: अपने जमाने के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन के तौर पर एक अलग पहचान बनाने वाले जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन हो गया. वो कैंसर और उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे. उनका निधन मुम्बई के यारी रोड स्थित उनके घर पर रात 8 बजकर 40 मिनट पर हुआ. गुरुवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी उर्फ जगदीप का जन्म 1939 में हुआ था और उन्होंने एक बाल कलाकार के तौर पर बी. आर. चोपड़ा की फिल्म अफसाना से हिंदी फिल्मों में काम करने की शुरुआत की थी. इसके बाद बतौर बाल कलाकार उन्होंने अब दिल्ली दूर नहीं, मुन्ना, आर-पार, लैला मजनू, दो बीघा जमीन और एक पंछी एक डाल के जैसी फिल्मों में भी काम किया.

बाद में जगदीप ने भाभी, बरखा, बिंदिया जैसी फिल्मों में बतौर लीड हीरो काम किया, लेकिन उनकी पहचान एक कॉमेडियन के तौर पर बनी. 1975 में सुपरहिट फिल्म 'शोले' में निभाया सूरमा भोपाली का किरदार आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है.

पंजाब के अमृतसर में जन्मे जगदीप ने फिल्म ब्रह्मचारी से खुद को एक कॉमेडियन के तौर पर स्थापित किया और फिर तेजी से उनकी पहचान एक जाने-माने कॉमेडियन की बन गयी. उनकी आखिरी फिल्म गली गली चोर है थी, जो साल 2012 में रिलीज हुई थी. उन्होंने सूरमा भोपाली नामक एक फिल्म का निर्देशन भी किया था.

जगदीप ने तीन बहूरानियां, खिलौना, फुद्ददू, सास भी कभी बहू थी, गोरा और काला, बिदाई, आईना, एजेंद विनोद, युवराज, सुरक्षा, एक बार कहो, फिर वही रात, मोर्चा, कुर्बानी, पुराना मंदिर, शहंशाह, फूल और कांटे, अंदाज अपना अपना, चायना गेट जैसी सैंकड़ों फिल्मों में अभिनय कर लोगों का मनोरंजन किया. बाद में उनके बेटों - जावेद जाफरी व नावेद जाफरी और उनके पोते मिजान जाफरी ने भी अभिनय की दुनिया में कदम रखा.

जगदीप का अंतिम संस्कार उनके घर के पास सुबह 8 बजे उनके परिजनों और बेहद करीबी लोगों के बीच किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर पर फायरिंग के बाद टीम का बयान, किसे दी वॉर्निंग?
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3' कैसा है हाल?
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का कैसा है हाल?
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget