एक्सप्लोरर

लता मंगेशकर ने पीएम नरेंद्र मोदी से कहा- आपके आने से भारत की छवि बदली 

लता मंगेशकर ने पीएम मोदी से उन्हें आशीर्वाद देने के लिए कहा, लेकिन मोदी ने कहा कि वह उनसे उम्र और काम में बड़ी हैं, इसलिए उन्हें(लता) उनको आशीर्वाद देना चाहिए.

मुंबई: दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि आपके आने से देश की छवि बदल गई है और इससे मुझे काफी खुशी मिलती है. लता मंगेशकर ने मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के दौरान टेलीफोन पर यह बात कही. मंगेशकर का शनिवार को 90वां जन्मदिन था.

फोन पर हुई इस बातचीत को प्रधानमंत्री के अमेरिका के हफ्ते भर लंबे दौरे पर जाने से पहले रिकॉर्ड किया गया था. मोदी ने गायिका को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी.

उन्होंने फोन पर बातचीत के दौरान कहा, "प्रणाम, मैंने फोन किया क्योंकि मैं आपके जन्मदिवस पर यात्रा पर रहूंगा. मैंने जाने से पहले सोचा कि मुझे आपको शुभकामनाएं और बधाई देनी चाहिए. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं और आशा करता हूं कि आपका आशीर्वाद हम पर बना रहेगा."

लता ने मोदी से उन्हें आशीर्वाद देने के लिए कहा, लेकिन मोदी ने कहा कि वह उनसे उम्र और काम में बड़ी हैं, इसलिए उन्हें(लता) उनको आशीर्वाद देना चाहिए. मंगेशकर ने कहा, "लोग उम्र बढ़ने के साथ बूढ़े हो जाते हैं. लेकिन उनसे आशीर्वाद लेना हमेशा अच्छा होता है जो अपने महान कार्य के जरिए बड़े हो गए हैं."

उन्होंने कहा, "आपके आने से भारत की छवि बदली है और इससे मुझे काफी खुशी मिलती है." मोदी ने कहा कि गायिका और उनके बीच हुई बातचीत 'एक छोटे भाई की अपनी बड़ी बहन के साथ हुई बातचीत' की तरह थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, ऐन वक्त पर पिस्टल हुई जाम, बाल-बाल बची एक्टर की जान
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फॉरेंसिक जांच में खुलासा, पिस्टल जाम होने से बाल-बाल बचे एक्टर
हमले से पहले फुटबॉल मैच खेल रहे थे टाइगर श्रॉफ, करणवीर मेहरा बोले- मैंने वहां खून देखा
हमले से पहले फुटबॉल मैच खेल रहे थे टाइगर श्रॉफ, करणवीर मेहरा बोले- मैंने वहां खून देखा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच 'बिग बॉस' से जुड़ी बड़ी खबर, सलमान खान अगले हफ्ते होस्ट नहीं करेंगे शो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच 'बिग बॉस' से जुड़ी बड़ी खबर, सलमान खान अगले हफ्ते होस्ट नहीं करेंगे शो
Exclusive: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एबीपी न्यूज़ के हाथ लगी FIR की कॉपी, जानिए हमले के वक्त क्या हुआ था
Exclusive टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एबीपी न्यूज़ के हाथ लगी FIR की कॉपी, जानिए हमले के वक्त क्या हुआ था

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget