एक्सप्लोरर

Varun Dhawan Movies : पापा की बायोपिक करना चाहते हैं वरुण धवन, बोले 'उनकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए हैं'

David Dhawan On father Biopic: फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में कदम जमाने वाले एक्टर वरुण धवन की गिनती आज के बेहतरीन एक्टर्स में की जाती है.

David Dhawan Biopic  : फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में कदम जमाने वाले एक्टर वरुण धवन की गिनती आज के बेहतरीन एक्टर्स में की जाती है. वरुण की इमोशनल, कॉमेडी, डांस और एक्शन, कुल मिलाकर देखा जाए तो वरुण एक फुल एंटरटेंमेंट का पैकेज हैं. स्टारडस्ट मैगजीन को दिए गए एक इंटरव्यू में वरुण ने बताई कई दिलचस्प बातें.

शाहरुख और काजोल के साथ आया मजा 
वरुण ने बताया कि फिल्म ‘दिलवाले’ में शाहरुख खान और काजोल के साथ काम करके उन्हें काफी मजा आया और फिल्म के दौरान उन्होंने काफी कुछ सीखा भी. उन्होंने ये भी बताया कि सेट पर फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ काफी मजेदार वक्त गुजरता था, इसके साथ ही फिल्म के प्रमोशन के समय शाहरुख खान के साथ भी उन्हें काफी मजा आया. कुल मिलाकर देखा जाए तो वरुण ने इस फिल्म के सेट पर काफी कुछ सीखा.

Varun Dhawan Movies : पापा की बायोपिक करना चाहते हैं वरुण धवन, बोले 'उनकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए हैं

फिल्मों के ऑफर
वरुण ने बताया कि जब भी उन्हें कोई फिल्म ऑफर होती है तो वह सबसे पहले फिल्म में खुद के किरदार के बारें में ज्यादा गौर देते हैं. वह उसमें देखते हैं कि उनके रोल में इमोशन टच है या नहीं. क्योंकि अगर इमोशन टच नहीं होगा तो ऑडियंस आपकी ओर आकर्षित नहीं होगी. अगर फिल्म में उनके किरदार में इमोशन नहीं नजर आता है तो वह फिल्म को रिजेक्ट कर देते हैं.

Varun Dhawan Movies : पापा की बायोपिक करना चाहते हैं वरुण धवन, बोले 'उनकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए हैं

फिल्मों का चयन 
वरुण ने कहा कि वह हर जॉनर की फिल्में करना चाहते हैं, बशर्ते उस फिल्म में उनका किरदार दमदार होना चाहिए. वरुण ने अबतक के करियर में कॉमर्शियल फिल्में ज्यादा की हैं और ऑफबीट फिल्में कम की हैं.

विलेन का रोल 
अगर किसी फिल्म में उन्हें विलेन का रोल मिला तो वह उस रोल को जरूर करना चाहेंगे. लेकिन विलेन का रोल ऐसा दमदार होना चाहिए कि वह ऑडियन्स को हिलाकर रख दें.  

डैड(डेविड धवन) पर फिल्म 
वरुण ने बताया कि वह बॉयोपिक फिल्में भी करना चाहेंगे. अगर उनके डैड के ऊपर कोई बॉयोपिक बनी तो उस रोल को वह सौ फिसदी करना चाहेंगे, क्योंकि उनके हिसाब से उनके डैड डेविड धवन (बॉलीवुड फिल्म निर्देशक) की ज़िंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं और ऐसे में अगर उनके पापा के ऊपर बनी बॉयोपिक करने का मौका तो वो जरूर उस फिल्म को करना चाहेंगे. वरुण का मानना है कि उनके डैड पर बनी बॉयोपिक काफी दिलचस्प रहेगी.

Varun Dhawan Movies : पापा की बायोपिक करना चाहते हैं वरुण धवन, बोले 'उनकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए हैं
खुद को सर्च करना
वरुण धवन ने बताया कि जब उनकी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ आई थी, तब वह कई बार अपने आपको गूगल पर सर्च किया करते थे. वरुण ने बताया कि फिल्म करियर की शुरुआत में जब उनके कई लिंकअप्स हुए, तो ये खबर इस कदर वयरल हुई कि उन्हें ऐसी खबरों को सुनकर काफी दुख पहुंचता था. लेकिन अब सभी को पता है कि ऐसी खबरें स्टार्स के लिए आम बात हैं.

फिल्मी सफर 
अभिनय की शुरूआत करने से पहले वरुण धवन ने 2010 में फिल्म माई नेम इज़ खान में करण जौहर के सहायक निर्देशक के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने 2012 में करण जौहर निर्देशित फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में बतौर हीरो काम किया. इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट भी थे. इस फिल्म में वरुण की एक्टिंग और डांस को लोगों ने खूब सराहा. वरुण धवन ने  कई फिल्मों में काम किया है जिनमें शामिल हैं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’(Student Of The Year), ‘मैं तेरा हीरो’(Main Tera Hero), ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’(Humpty Sharma Ki Dhulaniya), ‘बदलापुर’(Badlapur), ‘दिलवाले’(Dilwale), ‘बदरीनाथ की दुल्हनियां’(Badrinath Ki Dhulaniya), ‘जुड़वा-2’(Judwaa-2), ‘कलंक’(Kalank), ‘एबीसीडी-2’(ABCD-2), ‘सूई धागा’(Sui Dhaaga).

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1: 'जन नायकन' का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'जन नायकन' का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' ओपनिंग डे पर तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड, दोपहर 3 बजे तक 14 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! दोपहर 3 बजे तक कलेक्शन 14 करोड़ के पार
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget