एक्सप्लोरर

तनुश्री दत्ता के समर्थन में उतरे वरुण धवन, कहा- मैं उनके हिम्मत की दाद देता हूं

वरुण धवन ने फिल्म इंडस्ट्री को काम करने के लिहाज से सुरक्षित बनाने की बात कही है, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई अपनी बात कह रहा है तो हमें उनको सुनना चाहिए.

मुंबई: अभिनेता वरुण धवन ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर मुखर होने पर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के साहस की दाद दी. तनुश्री हाल ही में आरोप लगाया था कि नाना पाटेकर ने 10 साल पहले एक गाने की शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया था.

गौरतलब है कि रविवार को 9वें जागरण फिल्मोत्सव के समापन के मौके पर वरुण से तनुश्री के इन आरोपों के बारे में सवाल किया गया था.

इस पर उन्होंने कहा, "मैं 'सुई धागा' में व्यस्त था, इसलिए मैं पूरी कहानी सुन नहीं पाया, लेकिन मुझे लगता है कि कार्यस्थल पर सम्मान बहुत जरूरी है, फिर चाहे वह एक महिला का हो, पुरूष का या फिर बच्चे का. हमें सभी के लिए हमारी इंडस्ट्री को सुरक्षित बनाना है और यदि कोई इस मुद्दे के बारे में खुलकर बोल रहा है तो हमें उन्हें सुनना चाहिए. इस बारे में बोलने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए और मैं उनके साहस की दाद देता हूं."

आपको बता दें कि वरुण धवन को जागरण फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार समारोह में फिल्म 'अक्टूबर' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया.

ये है पूरा मामला 

हाल में एक इंटरव्यू के दौरान तनुश्री दत्ता ने कहा, ''हमारा देश इस वक्त एक कपटी समाज बन चुका है और लोग लगातार ये पूछते हैं कि आखिरी #MeeToo मूमेंट बॉलीवुड में सफल क्यों नहीं हुई ? ये मूमेंट देश में सफल नहीं हुई क्योंकि हमारा समाज सुनने और स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है. मेरे साथ साल 2008 में जो हुआ मैंने उसके बारे में खुलकर बोला. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से मेरी सपोर्ट में कोई नहीं आया.''

तनुश्री दत्ता ने आगे कहा, ''पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने देखा मेरे साथ कैसा सुलूक हुआ और दो तीन दिन तक न्यूज चैनलों पर ये खबरें दिखाई गई लेकिन कोई भी मेरे समर्थन में नहीं आया. आज भी इसे लेकर हमारी इंडस्ट्री इसे लेकर खामोश है. ये वो समाज है जो महिला के साथ नहीं बल्कि महिला खिलाफ के आवाज उठाता है. ''

साल 2008 में क्या हुआ था? 

तनुश्री दत्ता ने साल 2005 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. साल 2008 में तनुश्री दत्ता एक फिल्म 'हॉर्न ओके' प्लीज के लिए एक डांस नंबर शूट कर रही थी इसी दौरान एक नामी एक्टर ने उनके साथ बदसलूकी की. तनुश्री ने बताया ,''उसने हाथ पकड़ा और मुझे अपनी ओर खींचा. साथ ही कोरियोग्राफर को कहा कि वो पीछे ही रहे और वो मुझे सिखाने लगा कि डांस कैसे करते हैं. यहां तक कि वो मेरे साथ फिल्म में एक इंटिमेट सीन सीक्वेंस भी फिल्माना चाहते थे. जबकि मेरे कॉन्ट्रेक्ट में ये साफ तौर पर लिखा था कि मेरा ये डांस सीक्वेंस सोलो यानी अकेले ही होगा.''

तनुश्री दत्ता उस वक्त इतनी बुरी तरह से परेशान हो गईं कि उन्होंने ये फिल्म ही छोड़ दी. उनका कहना है कि वो आज भी उस बुरे अनुभव से उभरने की कोशिश कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' का तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'जेलर 2' का तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget