एक्सप्लोरर

वरुण धवन के घर तक पहुंचा कोरोना वायरस, करीबी पाया गया COVID-19 पॉजिटिव

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने खुलासा किया है कि उनके एक करीबी को भी कोरोना संक्रमण हो गया है. उन्होंने बताया कि उनका एक करीबी जो कि इस समय यूएस में है कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

कोरोना वायरस लगातार देश में अपने पैर पसार रहा है और इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. कई बॉलीवुड सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं. अब बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने खुलासा किया है कि उनके एक करीबी को भी कोरोना संक्रमण हो गया है.

इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ लाइव चैट करते हुए वरुण धवन ने इस बात का खुलासा किया है. उन्होंने अपने एक फैन को जवाब देते हुए इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनका एक करीबी जो कि इस समय यूएस में है कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

उन्होंने कहा, ''अब ये घरों के बेहद करीब है. जब तक ये आपके किसी करीबी को नहीं होता आप इसे गंभीरता से नहीं लेते और इसकी गंभीरता नहीं समझते.'' इसी के साथ उन्होंने अपने फैंस से घरों में रहने की अपील भी की.

मदद के लिए भी वरुण धवन आगे आ चुके हैं. कोरोना वायरस के दौरान वरुण धवन ने डोनेशन के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. उन्होंने इस गंभीर समय में लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की बात भी कही. उन्होंने कहा, "लॉकडाउन के दौरान घर में रहते हुए हर एक दिन गुजरने के साथ मेरे मन में उनके लिए सहानुभूति होती है जो इस संकट के समय अपने घर से दूर हैं और जिनके पास कोई जॉब नहीं है.. ऐसे लोगों के लिए मैं फ्री भोजन उपलब्ध कराने का निश्चय करता हूं."

बता दें कि वरुण धवन के करीबी से पहले उनकी दोस्त जोया मोरानी भी हाल ही में कोरोना वायरस को मात देकर अपने घर लौटी हैं. जोया मोरानी के लगातार दो कोराना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद  उन्हें मुम्बई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. एबीपी न्यूज़ से इस बात की पुष्टि खुद करीम मोरानी के भाई और जोया के चाचा मोहम्मद मोरानी ने की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, साढ़े 11 बजे तक 155 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, साढ़े 11 बजे तक 155 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget