एक्सप्लोरर

VIDEO: रणवीर सिंह, सुष्मिता सेन सहित कई बड़े सितारे ने विश किया वैलेंटाइन डे, देखें

नई दिल्ली: बॉलीवुड में जब भी प्यार मोहब्बत की बात होती है तो ज़ुबां पर अभिनेता रणवीर सिंह का नाम आ ही जाता है. दीपिका पादुकोण के साथ उनकी केमेस्ट्री रील लाइफ से लेकर रीयल  लाइफ तक कमाल की है. हाल ही में ये दोनों फिल्म पद्मावत में नज़र आए हैं. जहां दीपिका को पद्मावती के रोल में खूब सराहना मिली वहीं रणवीर सिंह तो अलाउद्दीन खिलजी के रोल में छा गए. रणवीर सिंह ने खिलजी के रोल को पर्दे पर बहुत ही शानदार तरीके से जीवंत किया.

फिल्मों के साथ-साथ रणवीर सिंह अपनी लव लाइफ को लेकर खबू चर्चा में रहते हैं. दीपिका के साथ वो अक्सर ही कभी डिनर करते तो कभी फिल्म देखते भी नज़र आ जाते हैं. वैलेंटाइन डे के मौके पर रणवीर सिंह ने दर्शकों को खास अंदाज में शुभकामनाए दी है.

  यहां देखें सुष्मिता सेन का ये खास मैसेज

 'मैं हूं ना' और 'नो प्रोब्लम' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन आजकल अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. काफी दिनों से ये अभिनेत्री फिल्मों में तो नज़र नहीं आई हैं लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में वो अब भी अक्सर नज़र आ जाती है. ये अभिनेत्री फिल्मों में वापसी करना चाहती हैं लेकिन उन्हें एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश हैं. इस अभिनेत्री को बड़े पर्दे पर देखने के लिए तो थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा लेकिन उन्होंने वैलेंटाइन डे पर फैंस को खास संदेश दिया है.

सुष्मिता सेन ने कहा, 'जो लोग प्यार में हैं उन सभी को वैलेंटाइन डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ. साथ में आप लोग खूबसूरत समय बिताएं.' यहां देखिए वरुण धवन का खास मैसेज-

फिल्मों के अलावा अभिनेता वरुण धवन अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. शूटिंग से फुरसत मिलते ही ये अभिनेता अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताते हैं. अक्सर ही एबीपी न्यूज़ आपको तस्वीरें दिखाता है जिनमें कभी ये एक्टर फिल्में देखकर निकल रहे होते हैं तो कभी गर्लफ्रेंड के साथ डिनर पर पहुंचे होते हैं. तो अब वरुण से बेहतर आपको कौन बता सकता है कि इस वैलेंटाइन आपको क्या खास करना चाहिए.

वरूण का कहना है कि वैलेंटाइन डे बहुत बड़ा दिन है. उन्होंने कहा, ''खुश रहिए. अपने दोस्तों के साथ ये दिन सेलिब्रेट कीजिए. खुशी के साथ मनाएइए. मैं उस दिन शूटिंग कर रहा हूं. मैं काम से बहुत प्यार करता हूं इसलिए उस दिन काम कर रहा हूं. तो आप अपने मम्मी, पापा  दोस्तों, गर्लफ्रेंड और बीवी को बताइए कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं.''

यहां देखिए शिल्पा शेट्टी का ये खास मैसेज

'बाजीगर', 'दस' और 'परदेसी बाबू' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने जलवे बिखेर चुकीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों टीवी पर नज़र आती हैं. इसके अलावा ये अभिनेत्री फिटनेस को लेकर भी काफी सक्रीय रहती हैं. टीवी पर रिएलिटी शो में नज़र आने के अलावा शिल्पा फिटनेस के लिए योगा के लिए भी  लोगों को प्रेरित करती हैं. काम के अलावा शिल्पा अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. शिल्पा ने फरवरी 2009 में राज कुंद्रा को डेट करना शुरू किया था और नवंबर 2009 में शादी रचा ली थी. अब शिल्पा का एक बेटा भी है. शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं  और अक्सर ही राज के साथ  अपनी रोमांटि तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं. इस वैलेंटाइन डे शिल्पा ने अपने फैंस को शुभकामनाएँ दी हैं.

करन जौहर और रोहित शेट्टी ने कहा- इस वैलेंटाइन 'इश्क वाला लव' कीजिएगा

बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करन जौहर प्यार और मोहब्बत पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने डायरेक्शन की शुरूआत ही 'कुछ-कुछ होता है' से की थी जो आज भी लोगों के बीच हिट है. इसके बाद करन जौहर ने 'कल हो ना हो', 'माई नेम इज़ खान', 'स्टुडेंट ऑफ द ईयर' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी बहुत सारी यादगार फिल्में बना चुके हैं. अगर वैलेंटाइन डे पर टिप्स लेना हो तो भला करन जौहर से अच्छा कौन हो सकता है.

करन जौहर ने का कहना है कि इस वैलेंटाइन आपको इश्क वाला लव करना चाहिए. इश्क वाला लव वही जो उनकी फिल्म स्टुडेंट ऑफ द ईयर के एक गाने में सबने देखा था. करन जौहर ने रोहित शेट्टी के साथ अपने फैंस से कहा, '''आप इश्क वाला लव कीजिएगा, बेइंतहा इश्क कीजिएगा. वैलेंटाइन डे की बहुत-बहुत बधाईयां. हम दोनों की तरफ से हैपी वैलेंटाइन्स डे.'

आपको बता दें कि इन दिनों करन जौहर और रोहित शेट्टी दोनों ही साथ में एक रिएलिटी शो को जज कर रहे हैं.

अभिनेत्री दीया मिर्जा ने भी अपने फैंस को वैलेंटाइन की शुभकामनाएं दी हैं. इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' में नज़र आ चुकी अभिनेत्री अदिती राव हैदरी ने भी फैंस को वैलेंटाइन डे विश किया है. इस फिल्म में अदिति ने दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन की पत्नी मेहरुन्निसा का किरदार निभाया है. ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है और अच्छी कमाई भी कर रही है. पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी फैंस को वैलेंटाइन डे पर शुभकामनाएं भेजी हैं. यहां देखिए उनका खास मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
शनाया कपूर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ से कर रही हैं ओटीटी डेब्यू, कब और कहां देख सकेंगे?
शनाया कपूर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ से कर रही हैं ओटीटी डेब्यू, कब और कहां देख सकेंगे?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget