एक्सप्लोरर

अजय देवगन के इस ट्वीट को सीएम योगी के ऑफिस ने रिट्वीट कर लिखी ये बड़ी बात, अब एक्टर का भी आया रिएक्शन

CM Yogi Adityanath Ajay Devgn:  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस ने अजय देवगन को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अजय देवगन ने उन्हें शुक्रिया कहा है.

CM Yogi Adityanath Ajay Devgn: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म के 100 करोड़ कलेक्शन होने पर अजय देवगन आज भगवान शिव के दर्शन करने के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे थे. उन्होंने अपनी तस्वीरें भी ट्विटर अकाउंट पर शेयर कीं. अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अजय देवगन को लेकर ट्वीट किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.

योगी आदित्यनाथ के ऑफिशियल अकाउंट पर लिखा गया, 'वही शून्य है, वही एकाय, जिसके भीतर बसे शिवाय...बाबा विश्वनाथ की कृपा आप और आपके परिवार पर बनी रहे'. इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अजय देवगन ने लिखा, 'योगी जी नमस्कार. आपकी प्रार्थना के लिए शुक्रिया. उत्तर प्रदेश में मुझे बहुत प्यार मिला और मैं इस प्यार के लिए सब लोगों का आभारी हूं'.

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म

18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. पिछले 7 दिनों से अजय देवगन की ये फिल्म लगातार गदर मचाए हुए है. इस बीच ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल के मुताबिक ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज के 7वें दिन धमाकेदार कमाई की है. जिसकी वजह से ये मूवी पहले सप्ताह में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. 

साल की सुपरहिट फिल्मों में शामिल हुई 'दृश्यम 2'

बीते गुरुवार को ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ का कलेक्शन किया है. गुरुवार की इस इनकम के साथ ही ‘दृश्यम 2’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 104 करोड़ के पार पहुंच गया है. ऐसे में 'गंगूबाई काठियावाड़' के बाद ‘दृश्यम 2’ अजय देवगन की इस साल की एक और सुपरहिट फिल्म बनी है. 

7 साल पहले रिलीज हुई थी 'दृश्यम'

बता दें कि 'दृश्यम 2' (Drishyam 2)  साल 2015 में रिलीज हुई 'दृश्यम' का सीक्वल है. इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) के अलावा तब्बू, अक्षय खन्ना, इशिता दत्ता और अन्य सितारों ने काम किया है. 'दृश्यम 2' में आगे की कहानी को दिखाया गया है. पहले पार्ट को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं. वहीं, 'दृश्यम 2' का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है.

यह भी पढ़ें- 'रीना दत्ता से अलग होना बहुत दर्दनाक रहा...', जब Aamir Khan ने बताया पहली पत्नी से तलाक के बाद कैसा था उनका हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
'जन नायकन' डे 1 बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
Tuesday Box Office Collection Live: मंगलवार को दोपहर 3 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Live Updates: मंगलवार को दोपहर 3 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो
FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो
अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी, अस्पताल से घर लौटे, एक दिन पहले KBC के सेट पर थे बिग बी
अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी, अस्पताल से घर लौटे, एक दिन पहले KBC के सेट पर थे बिग बी

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget