एक्सप्लोरर

उत्कर्ष शर्मा पर सिमरत कौर ने उठाया डंडा, गदर के 'हथौड़े' से मिला जवाब

Utkarsh Sharma Photo: उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वनवास के प्रमोशन में लगे हुए हैं. प्रमोशन के दौरान दोनों खूब मस्ती कर रहे हैं.

Utkarsh Sharma Photo: अभिनेता उत्कर्ष शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वनवास’ के प्रमोशन में बिजी हैं. अभिनेता ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच एक्ट्रेस सिमरत कौर के साथ मजाकिया अंदाज में तस्वीरों के लिए पोज देते कैमरे में कैद हुए.

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “ मैं बड़ी शिद्दत से इंटेंस तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन किसी ने मुझे हंसाने का बीड़ा उठा लिया था.“

उत्कर्ष-सिमरत में हुई लड़ाई

तस्वीरों में अभिनेता, सिमरत के दूसरी तस्वीर में उत्कर्ष गंभीर भाव के साथ पोज देते दिखे. तीसरी तस्वीर में सिमरत, उत्कर्ष पर मजाकिया अंदाज में प्रहार करती तो चौथी तस्वीर में हाथ में हथौड़ा लिए उत्कर्ष अपने 'गदर' अंदाज में दिखे. दोनों के मजाकिया पोस्ट को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Utkarsh Sharma (@iutkarsharma)

उत्कर्ष शर्मा की पोस्ट पर सिमरत ने लिखा, " क्या हो गया है ? पोस्ट पर पोस्ट लगता है अब इस बांस (डंडा) से मारना पड़ेगा." सिमरत के मजाकिया कमेंट पर उत्कर्ष ने कहा, "मैं पूरे साल की कसर निकाल रहा हूं."

फिल्म के प्रचार में जुटे अभिनेता हाल ही में धर्मनगरी वाराणसी पहुंचे थे, जहां कि तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी. माथे पर भस्म लगाए अभिनेता तस्वीरों में बनारसी अंदाज में नजर आए थे. उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद बनारस की मशहूर मिठाई मलइयो (ओस की मिठाई) का स्वाद चखा था.

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर अभिनेता ने लिखा था, “सुंदर काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए और फिर भारत की सबसे पुरानी दुकानों में से एक से मलइयो (एक खास तरह की बनारसी मिठाई) और कचौड़ियों का लुत्फ उठाया. लेकिन मुझे मुश्किल से एक निवाला मिला. “

मजेदार तस्वीरों में से एक में उत्कर्ष मंदिर के प्रांगण में हाथ जोड़े नजर आए, जहां उनके पीछे काशी विश्वनाथ मंदिर का शिखर दिखाई दे रहा था.

20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही ‘वनवास’ का टीजर 29 अक्टूबर को आउट हुआ था. परिवार, सम्मान, रोमांस और मनोरंजन से भरपूर फिल्म का निर्देशन ‘गदर’, ‘गदर 2’ निर्देशक अनिल शर्मा ने किया है. निर्देशन के साथ ही ‘वनवास’ का निर्माण और लेखन भी उन्होंने ही किया है.

जी स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा के साथ खुशबू सुंदर, राजपाल यादव, सिमरत कौर रंधावा, मनीष वाधवा, अश्विनी कालसेकर जैसे मंझे हुए सितारे भूमिका में हैं.

ये भी पढ़ें: गलत साइड में बादशाह को गाड़ी चलाना पड़ा महंगा, गुरुग्राम पुलिस ने सिंगर का काटा चालान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget