एक्सप्लोरर

उर्मिला मातोंडकर का तंज, ट्वीट कर लिखा-'तुमको मिर्ची लगीं तो मैं क्या करूँ'

हाल ही में शिवसेना में शामिल हुई उर्मिला मातोंडकर ने बिना नाम लिए एक्ट्रेस कंगना रनौत पर निशाना साधा है. कंगना रनौत बीएमसी की कार्रवाई के बाद लगातार शिवसेना के खिलाफ काफी अक्रामक रही हैं. उनके और उर्मिला के बीच पिछले पांच महीने से ज्यादा वक्त से तकरार चल रही है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर एक दिसंबर को शिवसेना में शामिल हो गईं. शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में उर्मिला मातोंडकर शिवसेना में शामिल हुईं. पार्टी में शामिल करने के बाद शिवसेना उर्मिला को विधान परिषद में भेजने की तैयारी कर रही हैं. वहीं, शिवसेना में शामिल होने के बाद उर्मिला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं,

उर्मिला ने कुछ घंटें पहले ट्विटर पर एक ट्वीट शेयर किया है. इस ट्वीट में उन्होंने गोविंदा और करिश्मा स्टारर फिल्म कुली नं. एक सॉन्ग 'तुमको मिर्ची लगीं तो मैं क्या करूं' को लिखा है. उन्होंने लिखा,"तुमको मिर्ची लगीं तो मैं क्या करूँ. इस गाने को पसंद करती हूं, आप क्या सोचते हो?" इसके साथ उन्होंने कई अलग-अलग एक्सप्रेशन वाले स्माइली इमोजी शेयर किए हैं.

यहां देखिए उर्मिला मातोंडकर का ट्वीट-

कई मुद्दों पर हो चुकी हैं दोनों की तकरार 

उर्मिला के इस ट्वीट को देखकर ट्विटर यूजर्स ने रिएक्ट किया है. कई यूजर्स का मानना है कि उर्मिला का ये ट्वीट कंगना रनौत पर तंज कसने के लिए हैं. क्योंकि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर दोनों एक्ट्रेस खुले आम एक-दूसरे को टारगेट करते हुए नजर आई थीं. कंगना ने उर्मिला को 'सॉफ्ट पोर्न स्टार' तक कह दिया था. दोनों के बीच सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस, रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी, नेपोटिज्म और तमाम सामाजिक मुद्दों को लेकर तकरार देखी गई थी.

कंगना पर वुमेन विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप

सितंबर महीने सांसद में बीजेपी नेता और एक्टर रवि किशन ने ड्रग्स का मुद्दा उठाया था, जिस पर सांसद जया बच्चन ने आपत्ति जताई थी. उर्मिला मातोंडकर ने जया बच्चन का समर्थन किया था, जबकि कंगना ने जया बच्चन की आलोचना की थी. उर्मिला मातोंडकर ने कंगना पर निशाना साधाते हुए साफ कहा कि वो विक्टिम कार्ड खेलना बंद करें.

उर्मिला को बताया 'सॉफ्ट पॉर्न स्टार' 

उर्मिला मातोंडकर ने एक इंटरव्यू में भी कहा था कि कंगना रनौत बेवजह कभी विक्टिम तो कभी वुमन कार्ड खेल रही हैं. उन्होंने कंगना को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें ड्रग्स की समस्या से लड़ना है तो सबसे पहले अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से इसकी शुरुआत करनी चाहिए. इसके बाद कंगना रनौत ने उन्हें 'सॉफ्ट पॉर्न स्टार' बोल दिया था.

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 14: एजाज की खान की यादों में खोई पवित्रा पुनिया, सुमित महेश्वरी से शादी और पति होने के दावे पर दिया ये रिएक्शन

KBC 12: शो को मिल सकता है एक और करोड़पति, IPS बनना चाहता है 20 साल का ये कंटेस्टेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जरी के बाद राम चरण की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, इस हाल में दिखे एक्टर
सर्जरी के बाद राम चरण की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, इस हाल में दिखे एक्टर
'चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए शुक्रिया...', संजय दत्त के बर्थडे पर तीनों बच्चों ने लुटाया प्यार, शेयर किया खास पोस्ट
संजय दत्त के बर्थडे पर तीनों बच्चों ने पापा पर लुटाया प्यार, शेयर किया खास पोस्ट
Box Office: मंगलवार को नहीं चमकी 'जना नायकन', लेकिन बनी थलपति विजय की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म
मंगलवार को नहीं चमकी 'जना नायकन', लेकिन बनी विजय की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म
Box Office: मंगलवार को 'जना नायकन' का हुआ बंटाधार, 'द ओडिसी', 'धमाल 4' ने मचाई धूम, जानें- कलेक्शन
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, जानें 'जना नायकन' से 'द ओडिसी' की कमाई

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget