एक्सप्लोरर

हिंदु भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला: बीजेपी नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत, उर्मिला मातोंडकर ने बताया निराधार

कल उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ बीजेपी नेता सुरेश नखुआ ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मुंबई के पवई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद फिर सुर्खियों में आ गई हैं. इन दिनों ये अभिनेत्री जमकर पार्टी के लिए प्रचार भी कर रही हैं. कल इस अभिनेत्री के खिलाफ बीजेपी नेता सुरेश नखुआ ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मुंबई के पवई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. अब उर्मिला ने उन्हें जवाब देते हुए इन आरोपों को बकवास बताया है.

उर्मिला मातोंडकर का बयान 

अभिनेत्री ने कहा है कि जो शिकायत उनके खिलाफ की गई है वो निराधार हैं. उन्होंने कहा, ''शिकायतकर्ता, जो कि बीजेपी के नेता भी हैं उन्होंने मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया है. मैंने अपने इंटरव्यू में मैंने सिर्फ बीजेपी के फेक और हिंसात्मक विचारधारा रखने वाले लोगों पर सवाल उठाए थे.  हिंदुत्वव के नाम पर ऐसे विचारधारा वाले आम जनता को गुमराह कर रहे हैं और हमारे धर्म की बदनामी कर रहे हैं.''

हिंदु भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला: बीजेपी नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत, उर्मिला मातोंडकर ने बताया निराधार

आगे उन्होंने कहा, ''दुर्भाग्यवश आज के समय में बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ आवाज उठाना और बोलना एक तरह का अपराध हो गया है. बाकियों की तरह मुझे भी पिछले पांच सालों में विक्टिम बनाया गया है. मैं बीजेपी की ऐसी आक्रामक रवैये का निंदा करती हूं. सत्यमेव जयते.''

 बीजेपी नेता ने क्या आरोप लगाए थे
बीजेपी नेता सुरेश नखुआ ने कहा है कि उर्मिला ने एक टीवी शो में हिंदू धर्म को दुनिया का सबसे हिंसक धर्म कहा था और ऐसा करके उन्होंने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. बड़ी बात यह है कि नखुआ ने उर्मिला के खिलाफ शिकायत में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और एक पत्रकार का भी नाम लिया है.
उर्मिला को मिला मुंबई नॉर्थ सीट से टिकट

बता दें कि हाल ही में राजनीति में कदम रखने वाली उर्मिला ने कांग्रेस का 'हाथ' थामा है. कांग्रेस ने उन्हें  मुंबई नॉर्थ सीट से टिकट दिया है. इस सीट से वर्तमान में बीजेपी के गोपाल शेट्टी सांसद हैं.  गौरतलब है कि इस सीट से मशहूर अभिनेता गोविंदा भी कांग्रेस की ओर से साल 2004 लोकसभा चुनाव में लड़ चुके हैं. गोविंदा ने  इस सीट से बीजेपी नेता राम नाइक को हराया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV आया सामने
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी आया सामने
73 दिनों बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का तूफान, भारत से लेकर विदेश तक ताबड़तोड़ कमाई, जानें कलेक्शन
73 दिनों बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का तूफान, भारत से लेकर विदेश तक ताबड़तोड़ कमाई
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 3 आरोपी अरेस्ट, नेपाल भागने की थी तैयारी, CM देवेंद्र बोले- राजस्थान पुलिस ने की मदद
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 3 आरोपी अरेस्ट, नेपाल भागने की थी तैयारी, CM देवेंद्र बोले- राजस्थान पुलिस ने की मदद
‘रामायणम’ में रणबीर - साई पल्लवी समेत सभी के गहने होंगे खास, 18 महीने की रिसर्च से बने 4500 आभूषण
‘रामायणम’ में कलाकारों के गहने होंगे खास, 18 महीने की रिसर्च से बने 4500 आभूषण

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget