एक्सप्लोरर

'उरी' ने 'सिंबा', 'पद्मावत' और 'संजू' को पछाड़ बनाया नया रिकॉर्ड, तीसरे हफ्ते में कमाई सबसे ज्यादा

बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल और यामी गौतम की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने अब बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में 'सिंबा', 'पद्मावत' और 'संजू' जैसी हिट फिल्मों को पछाड़ कर नया ही रिकॉर्ड बना दिया है.

Uri: The Surgical Strike: बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल और यामी गौतम की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' हर दिन कमाई के नित नए रिकॉर्ड्स बना रही है. तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई थमने का नम नहीं ले रही है. फिल्म की कमाई के आंकड़े देखने के बाद तो साफ है कि इस फिल्म को लेकर दर्शकों को जोश अभी भी काफी हाई है. ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा तो पहले ही पार कर चुकी है अब रिकॉर्ड के मामले में भी हिट फिल्मों को टक्कर दे रही है. रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी फिल्म लगातार कमाई कर रही है और इसे लेकर फिल्म की टीम भी खासा खुश नजर आ रही है.

11 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 35 करोड़ रुपए का कलेक्शन करते हुए रिकॉर्ड बना दिया है. 'सिंबा', 'पद्मावत' और 'संजू' की तीसरे हफ्ते की कमाई को पछाड़ते हुए ये फिल्म तीसरे हफ्तें में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसके साथ ही साल 2019 की अब तक की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म भी 'उरी' ही है.

यहां देखिए 2018 में रिलीज हुई फिल्मों को कैसे तीसरे हफ्ते की कमाई में 'उरी' ने पीछे छोड़ दिया है.

उरी' ने 'सिंबा', 'पद्मावत' और 'संजू' को पछाड़ बनाया नया रिकॉर्ड, तीसरे हफ्ते में कमाई सबसे ज्यादा

हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिए फिल्म द्वारा हासिल किया ये रिकॉर्ड सभी के साथ शेयर किया है.

फिल्म भारत में सिर्फ 1500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है और इस लिहाज से ये कमाई बहुत अच्छी मानी जा रही है. 'उरी' एक देशभक्ति फिल्म है जो कि सच्ची घटनाओं पर आधारित है. फिल्म की कहानी सेना के एक ऐसे ऑपरेशन के बारे में बताता है जिसमें जवानों ने दुश्मन के घर में घुसकर अपने जवानों की शहादत का बदला लिया. एबीपी न्यूज़ ने अपने रिव्यू में इस फिल्म को चार स्टार दिया है.

फिल्म में विक्की कौशल, मोहित रैना, परेश रावल और यामी गौतम जैसे स्टार्स हैं. फिल्म का निर्देशन आदित्य धार ने किया है. जो इससे पहले कई बेहतरीन फिल्मों के लिए बतौर लेखक काम कर चुके हैं. 11 जनवरी को रिलीज़ हुई 'उरी' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. रोनी स्क्रूवाला फिल्म के प्रोड्यूर हैं. हाल ही में बॉलीवुड के सितारों के लिए इस फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी गई थी. स्क्रीनिंग में कई सितारों ने शिरकत की थी.

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday Box Office: संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका, जानें- कलेक्शन
संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget