एक्सप्लोरर

Chetan Bhagat पर उर्फी जावेद का पलटवार, बोलीं- 'रेप के कल्चर को बढ़ावा मत दो'

Chetan Bhagat On Urfi Javed: लेखक चेतन भगत ने हाल ही में सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद के ड्रेसिंग सेंस पर सवाल उठाए हैं. इस पर अब उर्फी जावेद ने पलटवार किया है.

Urfi Javed On Chetan Bhagat: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं. आए दिन किसी न किसी वजह से उर्फी जावेद का नाम सुर्खियां बटोरता है. हाल ही में मशहूर लेखक चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने उर्फी जावेद के ड्रेसिंग सेंस को लेकर एक इवेंट में निशाना साधा और कहा कि देश के युवा उर्फी के फोटो वीडियो देखने से भटक रहे हैं. इस मामले पर अब उर्फी जावेद ने पलटवार करते हुए, चेतन भगत को करारा जवाब दिया है.

उर्फी जावेद ने लगाई चेतन भगत की क्लास

चेतन भगत के बयान के बाद उर्फी जावेद ने बिना देरी किए हुए उनको आडे़ हाथों ले लिया है. अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर स्टोरी में एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर उर्फी जावेद ने चेतन को जमकर खरी खोटी सुनाई है. उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है कि- 'जब अपने से आधी उम्र की लड़कियों को सोशल मीडिया पर मैसेज किए थे, तब उनके कपड़ों ने तुम्हारा ध्यान नहीं भटकाया था. तुम उन इंसानों में से हो जो अपनी गलती का दोषी सिर्फ औरतों को मानते हैं.

तुम्हारी सोच खराब है तो इसका मतलब ये नहीं कि उसमें लड़की के कपड़े खराब हैं. कहते हो कि मेरे ड्रेसिंग सेंस से देश के यंग लड़के भटक रहे हैं, क्या तुम्हारा यंग लड़की को मैसेज करना भटकने वाला नहीं था. ये सच में बेहद बकवास करतूत है.' इस स्टोरी में उर्फी ने चेतन भगत के मी टू मामले पर बात की है. 


Chetan Bhagat पर उर्फी जावेद का पलटवार, बोलीं- 'रेप के कल्चर को बढ़ावा मत दो

रेप कल्चर को बढ़ावा मत दो- उर्फी जावेद

उर्फी जावेद (Urfi Javed) यहीं नहीं रुकीं अगली स्टोरी में उन्होंने चेतन भगत (Chetan Bhagat) के खिलाफ हमला बोलते हुए लिखा है कि- 'तुम्हारी जैसी मानसिकता वाले लोग बालात्कार के कल्चर को बढ़ावा देना बंद कर दें. आदमी गलती करें और औरत को उसका दोषी ठहराया जाए ये तो 80 के दशक के गुजरे जमाने की बात हो गई है मिस्टर चेतन भगत. रही बात यूथ को बिगाड़ने की तो तुम जैसे लोग उनकों ये सिखा रहे हैं कि अपनी गलती को किसी और पर कैसे थोपते हैं. युवाओं को तुम गुमराह कर रहे हो मैं नहीं.' 

यह भी पढ़ें- Bappi Lahiri Birthday: आखिर किस इंसान को देखकर बप्पी लहरी को हुई थी सोना पहनने की चाहत, खुद कर चुके हैं खुलासा  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget