एक्सप्लोरर

खत्म नहीं हुई कनिका कपूर की मुश्किलें, 14 दिन के क्वारंटाइन के बाद UP पुलिस करेगी पूछताछ

कनिका कपूर की कोरोना वायरस के टेस्ट की रिपोर्ट भले ही नेगेटिव आ गई है लेकिन उनकी मुश्किलें फिलहाल खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं. कनिका कपूर को डिस्चार्ज के 14 दिन बाद तक क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया है.

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की कोरोना वायरस के टेस्ट की रिपोर्ट भले ही नेगेटिव आ गई है लेकिन उनकी मुश्किलें फिलहाल खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं. उनकी रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. कनिका कपूर को डिस्चार्ज के 14 दिन बाद तक क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया है.

ऐसे में 14 दिन का क्वारंटाइन खत्म होने के बाद यूपी पुलिस कनिका से पूछताछ कर सकती है. बता दें कि कनिका कपूर की लापरवाही को लेकर यूपी में उन पर कई FIR भी दर्ज की गई. कनिका पर कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही बरतने के लिए उत्तर प्रदेश में तीन एफआईआर दर्ज करवाई गई. कनिका के खिलाफ सरोजिनी नगर थाने में आईपीसी धारा 188, 269, 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस कमिश्नर ने एक बयान में कहा है कि वो कनिका कपूर का 14 दिन का क्वारंटाइन खत्म होने के बाद उनसे पूछताछ करेंगे.

सोमवार को हुईं डिस्चार्ज

बता दें कि लगातार चार टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अब कनिका की पांचवी और छठी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है. कनिका कपूर के सारे टेस्ट करने के बाद उन्हें सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक उनकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है. हालांकि अभी भी उन्हें करीब 14 दिन के लिए निगरानी में रखा जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका को 14 दिन के लिए घर में क्वारंटीन पर रहने के लिए कहा गया है. बता दें कि कनिका कपूर का इलाज लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) में चल रहा था.
जानकारी के लिए बता दें कि कनिका बीते 9 मार्च को लंदन से मुंबई लौटी थीं, इसके दो दिन बाद वह लखनऊ गईं और वहां कई पार्टियों में उन्होंने शिरकत की थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Paresh Rawal Birthday: अपने ही बॉस की बेटी पर आ गया था दिल, फिर 'मिस इंडिया' को यूं किया प्रपोज, बेहद फिल्मी है परेश रावल की लव स्टोरी
अपने ही बॉस की बेटी पर आ गया था दिल, फिर 'मिस इंडिया' को यूं किया प्रपोज, बेहद फिल्मी है परेश रावल की लव स्टोरी
अभिनेता वरुण धवन की पहचान का हो रहा था गलत इस्तेमाल, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अहम आदेश
अभिनेता वरुण धवन की पहचान का हो रहा था गलत इस्तेमाल, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अहम आदेश
Kirti Kulhari Birthday: पांच साल में ही टूटी शादी, अब इस एक्टर संग लड़ा रहीं इश्क, कुछ ऐसी रही कीर्ति कुल्हारी की लव लाइफ
पांच साल में ही टूटी शादी, अब इस एक्टर संग लड़ा रहीं इश्क, कुछ ऐसी रही कीर्ति कुल्हारी की लव लाइफ
अमिताभ के साथ शाम बिताना चाहती थीं रेखा, खूंखार विलेन से कर दी थी ऐसी डिमांड
अमिताभ के साथ शाम बिताना चाहती थीं रेखा, विलेन से की थी ऐसी डिमांड

वीडियोज

Karnataka New CM News: Rahul Gandhi ने Siddaramaiah को क्यों लगाया गले? अंदर की बात!
Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
अभिनेता वरुण धवन की पहचान का हो रहा था गलत इस्तेमाल, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अहम आदेश
अभिनेता वरुण धवन की पहचान का हो रहा था गलत इस्तेमाल, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अहम आदेश
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget