एक्सप्लोरर

Animal की सक्सेस के बाद तृप्ति डिमरी ने बढ़ाई अपनी फीस, 'भूल भुलैया 3' के लिए डबल किया है चार्ज!

Tripti Dimri Fees: तृप्ति डिमरी ने एनिमल की सक्सेस के बाद से अपनी फीस बढ़ा दी है. उन्होंने भूल भुलैया 3 के लिए डबल फीस ली है.

Tripti DImri Hike Fees: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल की सक्सेस के बाद से तृप्ति डिमरी नेशनल क्रश बन गई हैं. फिल्म में एक्ट्रेस का रोल कुछ ज्यादा बड़ा नहीं था फिर भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस को दीवाना बना लिया है. एनिमल की सक्सेस के बाद से तृप्ति मेकर्स की पहली पसंद बन गई हैं. उन्हें कई प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहे हैं. तृप्ति की भूल भुलैया 3 में भी एंट्री हो चुकी है. रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने अपनी फीस बढ़ा दी है. तृप्ति ने अपनी फीस डबल कर दी है. फिर भी मेकर्स उन्हें खुशी-खुशी बढ़ी हुई फीस देने के लिए तैयार हैं.

रिपोर्ट्स की माने तो एनिमल की सक्सेस के बाद इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स पहले की तुलना में तीगुने हो गए थे. फॉलोअर्स में इतना बदलाव आने के बाद ही उन्होंने अपनी फीस बढ़ाने का फैसला लिया है. भूल भुलैया 3 के मेकर्स से तृप्ति ने अपनी फीस बढ़ाने के लिए कहा है और वो मान भी गए हैं क्योंकि वो फीस प्रोडक्शन के बजट में फिट बैठती है.

कार्तिक आर्यन से बहुत कम है फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक तृप्ति ने एनिमल में अपने रोल के लिए 40 लाख फीस चार्ज की थी. अब उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई है तो उन्होंने ये फीस बढ़ाकर 80 लाख कर दी है. हालांकि फीस बढ़ाने के बाद भी तृप्ति की फीस कार्तिक आर्यन से बहुत कम है. वो कार्तिक की फीस का सिर्फ 20 प्रतिशत चार्ज कर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन फिल्म के लिए 45-50 करोड़ चार्ज कर रहे हैं.

साउथ की फिल्में की साइन? 
कुछ समय पहले खबरें आ रही थीं कि तृप्ति को कई साउथ इंडियन फिल्में ऑफर हो रही हैं और उन्होंने प्रभास के साथ फिल्म साइन की है. इन अफवाहों पर तृप्ति ने रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा- मैंने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है. हालांकि अगर वहां से ऑफर आएंगे तो मैं बहुत खुश हो जाऊंगी.

तृप्ति की फिल्म एनिमल की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है.

ये भी पढ़ें: Article 370 Box Office Collection Day 21: 'शैतान' के आगे बेबस हुई ‘आर्टिकल 370’, लाखों कमाने में भी छूट रहे पसीने, 21वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की 'किंग' के म्यूजिक राइट्स के लिए मची होड़, मेकर्स कर रहे रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील!
शाहरुख खान की 'किंग' के म्यूजिक राइट्स के लिए मची होड़, मेकर्स कर रहे रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील!
Friday Box Office: फ्राइडे को 'स्पाइडर मैन' ने काटा बवाल, 'द ओडिसी'-'धमाल 4 ने पलटी बाजी, पीछे रह गई 'जना नायकन'
फ्राइडे को 'स्पाइडर मैन' ने काटा बवाल, 'द ओडिसी'-'धमाल 4 ने पलटी बाजी
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
IFFJK 2026: फिल्म सबमिशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 1 अगस्त रात 12 बजे तक कर सकते हैं एंट्री
IFFJK 2026: फिल्म सबमिशन की आखिरी तारीख बढ़ी, चार दिन तक चलेगा फेस्टिवल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget