एक्सप्लोरर

Birthday Special: पहली बार फिल्मफेयर के बैकस्टेज पर हुई थी मुलाकात, धीरे धीरे बढ़ीं विद्या-सिद्धार्थ की नज़दीकिया

टीवा शो 'हम पांच' से लेकर अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'परिणीता' तक विद्या ने अपनी एक्टिंग से हमेशा अभिनय के क्षेत्र में एक नया ट्रेंड सेट किया. विद्या ने फिल्मों में ग्लैमर से ज्यादा एक्टिंग को प्राथमिकता दी है.

मुंबई: आज बी-टाउन की खूबसूरत और टैलेंटड अभिनेत्री विद्या बालन का जन्मदिन है. 1979 में आज ही के दिन विद्या का जन्म एक साउथ इंडियन परिवार में हुआ था. विद्या की गिनती बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में होती है, जिन्होंने हमेशा तय नियमों के खिलाफ जाकर अभिनय को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. विद्या को अपने आज तक के फिल्मी करियर में एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पांच फिल्मफेयर पुरस्कार, पांच स्क्रीन पुरस्कार और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. विद्या बालन की गिनती बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में की जाती है.

छोटे पर्दे के टीवी शो 'हम पांच' से लेकर बॉलीवुड में 'मोंजोलिका' और 'बेगम जान' तक विद्या ने हमेशा अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग किया और उनमें सफल भी रहीं. आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम विद्या और सिद्धार्थ रॉय कपूर की प्रेम कहानी के बारे में आपको बता रहे हैं. विद्या अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखना पसंद करती हैं. लेकिन उन्होंने सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी करने का एलान करके सभी को चौंका दिया था. विद्या ने ये फैसला तब लिया था जब वो अपने करियर के टॉप पर थीं.

Birthday Special: पहली बार फिल्मफेयर के बैकस्टेज पर हुई थी मुलाकात, धीरे धीरे बढ़ीं विद्या-सिद्धार्थ की नज़दीकिया

करण जौहर ने कराई थी सिद्धार्थ और विद्या की मुलाकात

सिद्धार्थ रॉय कपूर से विद्या बालन की मुलाकात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के वक्त हुई थी. उस वक्त विद्या फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के बैकस्टेज पर थीं. वहां पर करण जौहर भी थे जो विद्या और सिद्धार्थ दोनों को जानते थे, उन्होंने ही दोनों की मुलाकात कराई और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई. सिद्धार्थ एक सफल व्यवसायी, फिल्म निर्माता और द वॉल्ट डिज़नी कंपनी के भारत में प्रबंध निदेशक हैं.

Birthday Special: पहली बार फिल्मफेयर के बैकस्टेज पर हुई थी मुलाकात, धीरे धीरे बढ़ीं विद्या-सिद्धार्थ की नज़दीकिया

शादी का प्रपोजल सुनकर हैरान हो गईं थीं  विद्या

सिद्धार्थ के साथ शादी के बारे में विद्या ने कहा, "जब सिद्धार्थ ने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया, तो शुरू में मुझे इस बात पर भरोसा नहीं हुआ. हालांकि हम दोनों लंबे वक्त से एक साथ थे और मुझे पता था कि हम कभी न कभी शादी की बात करेंगे. मैं शादी के बिना रह सकती थी, लेकिन मैं लिव-इन रिलेशनशिप पर भरोसा नहीं करती. क्योंकि यह मुश्किल होता है और खास कर तब जब आप एक बच्चा चाहते हैं. जब सिद्धार्थ ने मुझे प्रपोज किया तो मैं भी उन्हें पसंद करती थी, मैंने कहा ठीक है."

Birthday Special: पहली बार फिल्मफेयर के बैकस्टेज पर हुई थी मुलाकात, धीरे धीरे बढ़ीं विद्या-सिद्धार्थ की नज़दीकिया

विद्या मूलतः दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती हैं और सिद्धार्थ पंजाब से हैं. इस वजह से उनकी शादी दो अलग-अलग संस्कृतियों का मिश्रण थी. विद्या और सिद्धार्थ ने काफी सिंपल तरीके से शादी की थी. उनकी शादी में बॉलीवुड का कोई भी स्टार मौजूद नहीं था. विद्या का जीवन अभी भी वैसा ही है जैसा शादी के पहले था. जहां बॉलीवुड की ज्यादातर एक्ट्रेस शादी के बाद फिल्मों से दूर हो जाती हैं, वहीं विद्या ने शादी के बाद भी काम करना जारी रखा. उनकी कुछ फिल्में फलॉप भी हुईं, लेकिन उन्होंने काम करना जारी रखा. इस बारे में उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ और उनके परिवार ने उन्हें हमेशा से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget