एक्सप्लोरर

Box Office: चौथे हफ्ते में भी जारी 'टाइगर जिंदा है' की धमाकेदार कमाई, कुल कमाए इतने करोड़

इस साल की पहली रिलीज बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धराशाई हो गई. अभी भी बॉक्स ऑफिस पर दबंग खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की दहाड़ जारी है.

नई दिल्ली: इस साल की पहली रिलीज बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धराशाई हो गई. अभी भी बॉक्स ऑफिस पर दबंग खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की दहाड़ जारी है. चौथे हफ्ते में भी ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है. वहीं, 12 जनवरी को रिलीज हुई तीनों ही फिल्में बॉक्स आफिस पर फ्लॉप हो गई हैं. पिछले शुक्रवार सिनेमाघरों में ‘मुक्काबाज़’, 'कालाकांडी' और 1921 तीन फिल्में रिलीज हुईं. ये तीनों फिल्म एक दूसरे से बहुत अलग हैं. टाइगर जिंदा है सलमान की ये फिल्म अपने चौथे हफ्ते भी अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने सोमवार को करीब 1.36 करोड़ रुपए और मंगलवार को 1.02 करोड़ की कमाई की. तीन नई फिल्में रिलीज होने के बाद भी इस फिल्म ने चौथे हफ्ते वीकेंड पर अच्छी कमाई की थी. फिल्म ने शुक्रवार को 1.46 करोड़, शनिवार को 2.12 करोड़ और रविवार को 3.27 करोड़ की कमाई की है. कुल मिलाकर ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 328.09 करोड़ कमा चुकी है. मुक्काबाज 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' जैसी गोलीबारी वाली फिल्में बना चुके अनुराग कश्यप ने 'मुक्काबाज़' कमबैक कर लिया है. उनकी इस फिल्म ने तीन दिनों में 4.04 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म ने पहले दिन 82 लाख की कमाई की. पहले दिन तो ये फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई लेकिन इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छा रिव्यू मिला. इसके बाद दूसरे दिन इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में दिलचस्पी दिखी और इस फिल्म ने शनिवार को 1.51 करोड़ की कमाई की. रविवार को इस फिल्म ने 1.71 करोड़ की कमाई की. वहीं सोमवार को फिल्म ने 81 लाख रुपए और मंगलवार को करीब 72 लाख रुपए की कमाई की. कुल मिलाकर ये फिल्म 5.57 करोड़ कमा चुकी है. यहां पढ़ें मूवी रिव्यू- मुक्काबाज़   कालाकांडी इस फिल्म ने तीन दिनों में 3.85 करोड़ की कमाई की है. पहले दिन इस फिल्म ने 1.25 करोड़, दूसरे दिन 1.20 करोड़ और तीसरे दिन इस फिल्म ने 1.40 करोड़ की कमाई की.  अक्षत वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कालाकांडी' ब्लैक कॉमेडी  है. . पढ़ें मूवी रिव्यू- कालाकांडी 1921 विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म '1921' भी सिनेमाघरों में लोगों को नहीं खींच पा रही है. इस फिल्म ने पहले दिन 1.56 करोड़, दूसरे दिन 2.09 करोड़ और तीसरे दिन 2.80 करोड़ की कमाई की.  ये फिल्म  1920 सीरीज़ की अगली कड़ी है. इसमें ज़रीन खान और करण कुंद्रा मुख्य भूमिका में हैं. इससे पहले ज़रीन खान 'अक्सर 2' में नज़र आईँ थीं जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.  अब उन्हें भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन दर्शकों को ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आ रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाना पाटेकर हमारे बीच होते...', एक्टर को याद कर 'तिरंगा' फेम एक्ट्रेस के छलके आंसू
'नाना पाटेकर हमारे बीच होते...', एक्टर को याद कर 'तिरंगा' फेम एक्ट्रेस के छलके आंसू
Friday BO Live Updates: 'जेलर 2' हुई 80 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 8.30 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 80 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 8.30 बजे का कलेक्शन
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें 8.30 बजे तक का कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें 8.30 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget