एक्सप्लोरर

'बागी 2' की धुंआधार कमाई के बीच टाइगर श्रॉफ ने शुरू की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग

पिछले साल ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था और तभी से फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

नई दिल्ली: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है और इसी बीच उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग शुरू कर दी है. आज सोशल मीडिया के जरिए धर्मा प्रोडक्शन और खुद करन जौहर ने इस बात की जानकारी दी है. पिछले साल ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था और तभी से फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. धर्मा प्रोडक्शन ने पहले दिन की शूटिंग शुरु होते ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. आपको बता दें कि इस फिल्म को करन जौहर का प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडयूस कर रहा है. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस होंगी इसे लेकर कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडे और तारा सुतारिया करण की फिल्म में नजर आएंगी. करन जौहर ने बताया है कि 11 अप्रैल को बाकी कलाकारों के बारे में घोषणा की जाएगी. आपको बता दें कि ये फिल्म 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का सीक्वल है. ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से वरूण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने  एक्टिंग में डेब्यू किया था. इस फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही करन जौहर थोड़े इमोशनल हुए. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने ऑफिस में लगी आलिया, वरूण और सिद्धार्थ की तस्वीर पोस्ट करते हुए  लिखा, ''बांद्रा स्थित धर्मा प्रोडक्शन के पुराने कमरे में आज आया. जैसे ही ये तस्वीर देखी पुरानी यादें ताजा हो गईं. अब ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की शुरूआत हो रही है. मेरे लिये ये फिल्म हमेंशा खास रहेगी.'' बागी 2' की धुंआधार कमाई के बीच टाइगर श्रॉफ ने शुरू की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग बता दें कि ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं. पिछले साल इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज हुआ था. इसे शेयर करते हुए टाइगर श्राफ ने लिखा, ‘‘मुझे सबसे अच्छे स्कूल में दाखिला देने के लिए करण जौहर सर और पुनीत मल्होत्रा शुक्रिया.’’ बागी 2' की धुंआधार कमाई के बीच टाइगर श्रॉफ ने शुरू की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग इस बीच आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 2 अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 112 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है. इस फिलम में टाइगर के अपोजिट दिशा पाटनी है. इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान हैं. इसमें टाइगर और दिशा के अलावा मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर मुख्य भूमिका में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' की नई झलक: योद्धा सीता के रूप में दिखीं साई पल्लवी, मेकर्स बोले- '10 हजार टेक्निशियन कर रहे फिल्म पर काम'
'रामायण' की नई झलक: योद्धा सीता के रूप में नजर आईं साई पल्लवी
अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत हो रही थी कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम और करण औजला मचाएंगे धमाल
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम मचाएंगे धमाल
'करियर की सबसे बड़ी गलती की', शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ठुकरा कर पछताईं नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने रिजेक्ट की थी शाहरुख खान की फिल्म, अब जताया अफसोस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget