एक्सप्लोरर

टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार को बनाया April Fool, बड़े मियां के साथ किया ऐसा प्रैंक की देखकर छूट जाएगी हंसी

April Fool 2024: टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार अपनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के प्रमोशन में बिजी हैं. आज अप्रैल फूल के मौके पर टाइगर ने अक्षय के साथ प्रैंक किया.

April Fool 2024: अप्रैल के महीने का पहला दिन हर कोई किसी ना किसी को बेवकूफ बनाने की कोशिश करता है. कई लोग एक-दूसरे के साथ प्रैंक करते हैं. तभी इस दिन को अप्रैल फूल कहा जाता है. आज के दिन छोटे मियां टाइगर श्रॉफ अपने बड़े मियां अक्षय कुमार के साथ प्रैंक करने से कैसे पीछे रह सकते थे. टाइगर ने भी अक्षय को अप्रैल फूल बनाया है जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है.

टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के प्रमोशन में बिजी हैं. ये फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की रिलीज से टाइगर ने अक्षय के साथ मस्ती कर दी है. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

अक्षय के साथ किया प्रैंक
वीडियो में टाइगर सभी के साथ गेम खेल रहे होते हैं. वो पहले एक कोक की बॉटल को जोर से हिला देते हैं जिससे उसमें गैस बन जाती है. उसके बाद वो सभी को गेम खेलने के लिए बुला लेते हैं. इतने में अक्षय भी गेम खेलने के लिए आ जाते हैं. टाइगर अक्षय से बोतल मांगते हैं. जब अक्षय उन्हें बोतल देते हैं तो टाइगर कहते हैं खोलकर दो. जैसे ही अक्षय बोतल खोलते हैं तो पूरी कोक बोतल से बाहर उनके मुंह पर आ जाती है. जिसके बाद टाइगर कहते हैं अप्रैल फूल और डांस करने लगते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

फैंस ने किए कमेंट
टाइगर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा-'अप्रैल फूल बड़े मियां.'  इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- होली का बदला. वहीं दूसरे ने लिखा- अप्रैल फूल अक्षय सर.

बड़े मियां छोटे मियां की बात करें तो इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में अक्षय और टाइगर के साथ सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, मानुषी छिल्लर अहम किरदार निभाती नजर आईं हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ये लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें: मंदिर के बाहर गरीबों को खाना बांटते हुए पैपराजी पर भड़कीं सारा अली खान, कहा- 'आप लोगों ने विनती कर करके थक गई हूं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget