एक्सप्लोरर

Tiger 3 OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर गूंजेगी Tiger 3 की दहाड़, जानें- कब और कहां देख सकेंगे सलमान-कैटरीना की ये फिल्म

Tiger 3: थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं ये फिल्म कब और कहां ओटीटी पर प्रीमियर होगी.

Tiger 3 OTT Release: मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, 'टाइगर 3' यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है. 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है', के बाद 'टाइगर 3' साल 2023 में रिलीज हुई थी. सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म को भी दर्शकों से काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. वहीं पिछले साल नवंबर में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद अब ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है चलिए जानते हैं 'टाइगर 3' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब और कहां रिलीज होगी?

'टाइगर 3' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब और कहां रिलीज होगी
'टाइगर 3' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इसकी कंफर्मेशन की है. पोस्ट में लिखा गया है, "हमने दहाड़ सुनी, टाइगर अपने रास्ते पर है,टाइगर 3 ऑनप्राइम, जल्द ही आ रहा है." हालांकि अभी 'टाइगर 3' की ओटीटी रिलीज डेट रिवील नहीं की गई है. वहीं बता दें कि इस फिल्म को ओटीटी पर हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी देखा जा सकेगा. 

 

'टाइगर 3' ने की थी शानदार कमाई
सलमान खान की 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर  शानदार ओपनिंग की थी और इसने पांच हफ्तों तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर खूब गर्दा उड़ाया. फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने घरेलू बाजार में 282.79 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म की कमाई 464 करोड़ रही. 

'टाइगर 3' में शाहरुख और ऋतिक ने किया था कैमियो
मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, 'टाइगर 3' पॉपुलर एक्शन फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. सलमान ने इस फिल्म में एक बार फिर एजेंट टाइगर और कैटरीना कैफ ने जोया के किरदार में कमबैक किया है. फिल्म में इमरान हाशमी को विलेन के रूप में दिखाया गया है. 'टाइगर 3' में दो स्पेशल कैमियो ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. इस एक्शन एंटरटेनमेंट में शाहरुख खान ने 'पठान' के रूप में और ऋतिक रोशन ने 'कबीर' के किरदार में सलमान खान के साथ फ्रेम शेयर किया था.

यह भी पढ़ें: 'मेरे घर राम आए हैं...', भजन के मुरीद हुए PM Modi, जुबिन नौटियाल, मनोज और पायल देव की तारीफ में कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने 'वेलकम टू द जंगल'-'अल्फा' का बिगाड़ा खेल, साउथ पर भी पड़ी भारी, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने 'वेलकम टू द जंगल'-'अल्फा' का बिगाड़ा खेल, साउथ पर भी पड़ी भारी, जानें कलेक्शन
श्री रामभूमि' पर फिल्म बना रहे अनुपम खेर से सवाल पूछकर ट्रोल हो रहीं कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत
श्री रामभूमि' पर फिल्म बना रहे अनुपम खेर से सवाल पूछकर ट्रोल हो रहीं कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत
'खुद को ढालना मेरे लिए बहुत मुश्किल...' अब फिल्मों में क्यों काम नहीं करती हैं हेमा मालिनी? खुद बता दी वजह
अब फिल्मों में क्यों काम नहीं करती हैं हेमा मालिनी? खुद बता दी वजह
Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 5 बजे तक 21 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 5 बजे तक 21 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget