एक्सप्लोरर

Thunderbolts Box Office Collection Day 2: 'थंडरबोल्ट्स' की हालत बिगाड़ दी 'रेड 2'-'रेट्रो' ने, हॉलीवुड का डेढ़ हजार करोड़ भी नहीं आया काम

Thunderbolts Box Office Collection Day 2: हॉलीवुड की थंडरबोल्ट्स को बनाने में मेकर्स ने डेढ़ हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा लगा दिए, लेकिन इंडिया में ये फिल्म 40-60 करोड़ रुपये की फिल्मों से पिछड़ गई.

Thunderbolts Box Office Collection Day 2: मार्वल की कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड के बाद एक और फिल्म आ चुकी है. फिल्म का नाम है थंडरबोल्ट्स और ये ट्रेडिशनल मार्वल सुपरहीरो फिल्मों से थोड़ी अलग है. इसी वजह ये है कि इस फिल्म में हीरो नहीं बल्कि एंटीहीरो हैं जो दुनिया बचाने की जंग लड़ रहे हैं.

फिल्म में विंटर सोल्जर और रेड गार्डियन के साथ-साथ जॉन वॉकर जैसे सुपरहीरो की टीम मिलकर दुनिया को अवेंजर्स की कमी न महसूस होने देने की कोशिश में लगी हुई है. इस हॉलीवुड फिल्म को 1 मई के दिन रेड 2, हिट द थर्ड केस और रेट्रो जैसी फिल्मों के साथ रिलीज किया गया है. तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने इंडिया में अब तक कितनी कमाई कर ली है.

थंडरबोल्ट्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ा डेटा रखने वाली वेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने इंडिया में पहले दिन 3.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था जिसमें हिंदी से सिर्फ 1 करोड़ और इंग्लिश से 2.65 करोड़ आया. तमिल और तेलुगु से 10-10 लाख रुपये आए.

वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 10:25 बजे तक 2 करोड़ रुपये की ही कमाई की है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.85 करोड़ रुपये हो चुका है. हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Marvel India (@marvel_india)

हाई बजट थंडरबोल्ट्स को लो बजट भारतीय फिल्मों ने पहुंचाया बड़ा नुकसान

फोर्ब्स के मुताबिक, थंडरबोल्ट्स को करीब 200 मिलियन डॉलर यानी करीब 1692 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है. तो वहीं अजय देवगन की रेड 2 को सिर्फ 40 करोड़ और सूर्या की रेट्रो, नानी की हिट 3 को 60-60 करोड़ में. जहां ये तीनों फिल्में 2 ही दिन में अपने बजट का 70-80 प्रतिशत निकाल चुकी हैं.

हालांकि, वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीकेंड थंडरबोल्ट्स पहले वीकेंड में 75-80 मिलियन डॉलर की कमाई कर सकती है. जो एक बहुत बड़ा अमाउंट है. इसके बावजूद इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत बहुत अच्छी नहीं है.

मार्वल की पिछली फिल्म कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड ने सैक्निल्क के मुताबिक, पहले दिन 4.2 करोड़ रुपये कमाए थे और दूसरे दिन 4 करोड़ रुपये. उसकी तुलना में भी मार्वल की नई पेशकश बहुत पीछे है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office Record: 7 दिनों में ही 'वेलकम टू द जंगल' ने बना डाला ये रिकॉर्ड, कॉकटेल 2 की 14 दिनों की कमाई को पछाड़ा
7 दिनों में ही 'वेलकम टू द जंगल' ने बना डाला ये रिकॉर्ड, कॉकटेल 2 की 14 दिनों की कमाई को पछाड़ा
'मुझे नहीं पता मेरे पास कितने पैसे हैं...', दिलजीत दोसांझ का बड़ा खुलासा, बोले- मैं अपना बैंक अकाउंट नहीं देखता
'मुझे नहीं पता मेरे पास कितने पैसे हैं...', दिलजीत दोसांझ का बड़ा खुलासा, बोले- मैं अपना बैंक अकाउंट नहीं देखता
Video: 'सबसे बड़ी भारतीय फिल्म...', रणवीर सिंह की 'धुरंधर' अब जापान में मचाएगी धमाल, जानिए कब रिलीज होगी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' अब जापान में मचाएगी धमाल, जानिए कब रिलीज होगी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म
Welcome To The Jungle BO Day 7 Live Updates: 7वें दिन भी बरकरार है ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 5 बजे तक 89 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 7वें दिन भी बरकरार है ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 5 बजे तक 89 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
कितने भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 100 छक्के? लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल
कितने भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 100 छक्के? लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
Embed widget