एक्सप्लोरर

Thugs Of Hindostan: 'सुई धागा' के साथ अटैच होगा ट्रेलर , यहां देखें- सभी सितारों का First Look

Thugs Of Hindostan: पिछले कुछ दिनों से लगातार इस फिल्म के पोस्टर जारी किए जा रहे हैं. ये देखकर फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. अब इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज का ऐलान हो गया है.

नई दिल्ली: आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' इन दिनों सुर्खियों में हैं. पिछले कुछ दिनों से लगातार इस फिल्म के पोस्टर जारी किए जा रहे हैं. ये देखकर फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. अब इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज का ऐलान हो गया है. इसका ट्रेलर फिल्म 'सुई धागा' के साथ अटैच होगा. इसका मतलब है कि दो अक्टुबर को बड़े पर्दे पर दर्शक इस फिल्म का ट्रेलर देख पाएंगे.

इस फिल्म में आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं. इन सभी सितारों के किरदारों का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है. आमिर खान का लुक सोमवार को रिवील हुआ. आमिर ने खुद अपना लुक शेयर करते हुए लिखा, "और इ हैँ हम, फिरंगी मल्लाह. हम से ज्यादा नेक इन्सान इस धरती पे कहीं नहीं मिलेगा आपको. सच्चाई तो हमरा दूसरा नाम है, और भरोसा हमरा काम. दादी कसम !!!."

आमिर से पहले फिल्म से कैटरीना कैफ का लुक सामने आया. मोशन पोस्टर में कैटरीना बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत अंदाज़ में नज़र आईं. हाथों में मेहंदी और माथे पर अलग तरह का टीका उनके किरदार को खास बना रहा है. उनके किरदार का नाम सुरैया है. मोशन पोस्टर के साथ जो संगीत दिया गया है वो भी काफी दमदार है.

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार का नाम है ख़ुदाबख्श. बिग बी का लुक शेयर करते हुए मेकर्स ने उन्हें सभी ठगों में सबसे बड़ा ठग बताया. मोशन पोस्टर में गरजते बादलों के बीच समुद्री जहाज़ पर रखे तोप के पास खड़े अमिताभ आपको सन्न कर देंगे. खासकर उन बादलों से उड़कर आता हुआ बाज़ जब अमिताभ के पास रखे तोप के मुंहाने पर बैठता है तो पोस्टर और शानदार लगता है.

फातिमा सना शेख इस फिल्म में फातिमा ज़फीरा की भूमिका में हैं. फर्स्ट लुक में फातिमा एक योद्धा की वेशभूषा में नज़र आ रही हैं और उनके हाथों में तीर कमान है. पोस्टर के बैकग्राउंड में किला दिखाई दे रहा है और फातिमा के चारों तरफ अंगारें नज़र आ रहे हैं. इसमें फातिमा बहुत ही इंटेंस नज़र आ रही हैं.

यही नहीं फिल्म से ब्रिटिश अभिनेता लॉयड ओवेन के किरदार से भी पर्दा उठाया जा चुका है. फिल्म में उनके किरदार का नाम जॉन क्लाइव होगा. उनका मोशन पोस्टर भी जारी किया जा चुका है. इन सबके बाद अब फैंस आमिर खान के लुक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है. विजय इससे पहले आमिर खान को फिल्म ‘धूम 3’ में डायरेक्ट कर चुके हैं. .ये फिल्म 7 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan BO Day 2 Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
The Odyssey BO Collection: 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget