एक्सप्लोरर

...तो फिल्मों के जरिए कालेधन को सफेद करता था बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम!

खट्टा सिंह ने बताया कि राम रहीम अपनी फिल्मों के रिलीज होने पर सिनेमा हॉल मालिकों से सांठ गांठ करके सारे टिकट खुद ही खरीद लेता था, और यह दिखाता था कि सिनेमा हॉल एकदम हाउसफुल है.

नई दिल्ली : गुरमीत राम रहीम को दो साध्विओं के साथ बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा सुनाए जाने के बाद उससे जुड़े कई खुलासे हो रहे हैं. हाल ही में राम रहीम पर दो और बड़े खुलासे हुए हैं. पहला ये कि नोटबंदी के दौरान गुरमीत राम रहीम ने अपने भक्तों को पुराने नोट दे कर उनसे चेक ले लिए ताकी ब्लैक मनी को व्हाइट किया जा सके और दूसरा यह कि गुरमीत ने अपनी फिल्मों के जरिए करोड़ों रुपये के काले धन को सफेद किया. लोगों को लगता है कि राम रहीम ने 'मैसेंजर आफ गॉड' अपने शौक के लिए बनाई थी लेकिन ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है. इस फिल्म के पीछे काले धन को सफेद करने की एक बहुत बड़ी कहानी है. 2007 में डेरा छोड़ने वाले खट्टा सिंह ने एबीपी न्यूज को बताया कि गुरमीत राम रहीम ने पांचों फिल्में अपने काले धन को सफेद करने के लिए बनाई थी. खट्टा सिंह ने बताया कि राम रहीम अपनी फिल्मों के रिलीज होने पर सिनेमा हॉल मालिकों से सांठ गांठ करके सारे टिकट खुद ही खरीद लेता था, और यह दिखाता था कि सिनेमा हॉल एकदम हाउसफुल है. इस तरह राम रहीम अपने काले धन से फिल्म की टिकटें खरीदता था, और फिल्म की कमाई से अपनी ब्लैक मनी को व्हाइट मनी कर लेता था. राम रहीम अपनी फिल्मों का निवेश भी बढ़ा-चढ़ा कर दिखाता था. राम रहीम की फिल्मों ने हमेशा से कम कमाई की है लेकिन निर्माताओं ने फिल्म की कमाई को बढ़ा-चढ़ा के दिखाया. साल 2015 में गुरमीत की पहली फिल्म 'मैसेंजर आफ गॉड' रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने सिर्फ 17 करोड़ की कमाई की थी लेकिन निर्माताओं ने दावा किया कि फिल्म ने 126 करोड़ रुपये कमाए.

...तो फिल्मों के जरिए कालेधन को सफेद करता था बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम! इसी तरह 'मैसेंजर आफ गॉड-2' ने सिर्फ 12 करोड़ की कमाई की थी लेकिन निर्माताओं ने कहा कि फिल्म ने 453 करोड़ की कमाई की. इसी तरह राम रहीम की अन्य फिल्मों की वास्तविक कमाई और निर्माताओं द्वारा किया जाने वाले दावों में भारी अंतर है. खट्टा सिंह ने बताया कि ब्लैक मनी को व्हाइट करने में राम रहीम के साथ रहने वाली हनीप्रीत की मुख्य भूमिका थी. राम रहीम के डेरे के कुछ भक्तों ने दावा किया कि 8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी के बाद राम रहीम ने अपना करोड़ों का काला धन भक्तों को दे दिया और उनसे उतनी ही रकम का चेक दान के रूप में लेकर अपने अकाउंट में जमा करवा लिया. इस तरह राम रहीम का भारी काला धन एक झटके में ही सफेद हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे दिन छा गई 'नई नवेली' की कमाई, यामी गौतम की फिल्म ने 23 परसेंट ग्रोथ के साथ किया इतना कलेक्शन
दूसरे दिन छा गई 'नई नवेली' की कमाई, यामी गौतम की फिल्म ने 23 परसेंट ग्रोथ के साथ किया इतना कलेक्शन
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget