एक्सप्लोरर

'दंगल' को पछाड़ 'बाहुबली 2' बन गई है सबसे बड़ी फिल्म, देखिए इस पर क्या बोले आमिर खान

मुंबई: सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि ‘दंगल’ की कमाई की तुलना हाल में रिलीज हुई ‘बाहुबली 2’ से नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि दोनों ही फिल्में अच्छी हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं. ‘बाहुबली 2: द कन्कलूजन’ के बारे में बताया जा रहा है कि उसने भारत और विदेश में कमाई के सभी रिकोर्ड तोड़ते हुए विश्वभर में करीब 1,565 कराड़े रूपए की कमाई की है.

वहीं चीन में बेहतरीन कमाई की बदौलत आमिर की खेल आधारित ड्रामा फिल्म भी कमाई के मामले में कुछ ज्यादा पीछे नहीं है. ‘दंगल’ ने विश्वभर में करीब 1,500 करोड़ रूपए की कमाई की है.

‘दंगल’ के ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ने के सवाल पर आमिर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं काफी खुश हूं कि फिल्म को चीन और दुनियाभर में सराहा जा रहा है लेकिन मुझे नहीं लगता कि इनकी तुलना की जानी चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ‘बाहुबली 2’ नहीं देखी है लेकिन वह एक बड़ी हिट है और मैंने उसके बारे में कई अच्छी बातें सुनी हैं.’’

aamir2

‘दंगल’ की कहानी महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटी गीता और बबिता फोगाट के पहलवान बनने के सफर पर आधारित थी. वहीं एसएस राजमौली के निर्देशन में बनी ‘बाहुबली2’ एक भव्य काल्पनिक ड्रामा है.

आमिर ने राजमौली और पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दोनों में कोई तुलना नहीं करनी चाहिए. दोनों ही अपने आप में अच्छी फिल्में हैं, दोनों ही भारतीय फिल्में हैं जो देश का नाम रोशन कर रही हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ‘बाहुबली’ पर भी गर्व है और एक भारतीय प्रशंसक होने के नाते मैं इस बात की सराहना जरूर करूंगा कि फिल्म विश्वभर में अच्छा कर रही है.’’ आमिर ने यह बयान कल रात ‘सचिन:ए बिलियन ड्रीम्स’ के प्रीमियर के दौरान दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget