एक्सप्लोरर

'जजमेंटल है क्या' की रिलीज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जारी 'द लायन किंग' की दहाड़, जानें कलेक्शन

इस वीकेंड इस फिल्म ने कंगना की फिल्म से बहुत ज्यादा कमाई की है. भारत में अब तक ये फिल्म कुल 114 करोड़ का कारोबार कर चुकी है. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लेगी.

मुंबई: भारत में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'द लायन किंग' का शानदार प्रदर्शन जारी है. कंगना रनौत की हालिया रिलीज फिल्म 'जजमेंटल है क्या' से भी इस पर कोई फर्क नहीं पड़ा है. हकीकत तो ये है कि इस वीकेंड इस फिल्म ने कंगना की फिल्म से बहुत ज्यादा कमाई की है. भारत में अब तक ये फिल्म कुल 114 करोड़ का कारोबार कर चुकी है. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लेगी.

मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. उन्होंने लिखा है कि इस फिल्म ने पहले हफ्ते 81.57 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 32.70 करोड़ की कमाई कर चुकी है. दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को इस फिल्म ने 5.35 करोड़, शनिवार को 12.22 करोड़ और रविवार को 15.13 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर भारत में ये फिल्म 114.27 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

 

ये डिजनी की चौथी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इससे पहले इस क्लब में द जंगल बुक, एवेंजर्स एनफिनिटी वॉर और  'एवेंजर्स: एंडगेम'  है.

भारत में फिल्म को अं ग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है.

फिल्म के हिंदी वर्ज़न में शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान ने मुख्य किरदारों मुफासा और सिंबा को अपनी आवाज़ दी है. इनके अलावा श्रेयस तलपड़े और असरानी जैसे अभिनेताओं ने भी फिल्म को अपनी आवाज़ से जीवंत बनाया है. बड़े सितारों के फिल्म से जुड़ने की वजह से फिल्म काफी चर्चा बटोर रही है. आर्यन ने फिल्म में सिंबा को आवाज़ दी है. उनकी आवाज़ को दर्शक पसंद भी कर रहे हैं. शाहरुख और आर्यन के फिल्म से जुड़ने की वजह से इसको लेकर फैंस में काफी क्रेज़ देखा जा रहा है.

यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू: The Lion King (Hindi) Movie Review: आपका दिल जीतने आया 'सिंबा', आर्यन खान का शानदार डेब्यू  

फिल्म को दर्शकों से मिली शानदार प्रतिक्रिया पर शाहरुख खान भी बेहद खुश हैं. वो ट्वीट करके फैंस का शुक्रिया अदा कर चुके हैं. साथ ही उन्होंने अपने साथी कलाकारों का भी शुक्रिया अदा किया था. इसके अलावा शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन की भी तारीफ की थी.

'द लॉयन किंग' के तिमॉन, स्कार और जाजू के किरदार को आवाज देने वाले कलाकारों से खास बातचीत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'द वन' ने तोड़ा दम, 'हनुमान अंश' का महा चमत्कार उडा़ देगा होश
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, 'द वन' ने तोड़ा दम
‘बिना वजह रोने लगती थी’, 27 की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से टूट गई थीं सैफ अली खान की बहन सबा
‘बिना वजह रोने लगती थी’, 27 की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से टूट गई थीं सैफ अली खान की बहन सबा
'आखिर किस बात से डर रहे हो?' CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली में ट्रेनें रद्द होने पर भड़के प्रकाश राज
'आखिर किस बात से डर रहे हो?' CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली में ट्रेनें रद्द होने पर भड़के प्रकाश राज

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget