एक्सप्लोरर

The Kerala Story: अदा शर्मा की फिल्म के टेलिकास्ट को लेकर हुआ विवाद, CM पिनाराई विजयन ने जताई आपत्ति

The Kerala Story: द केरला स्टोरी सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. हालांकि ये फिल्म विवादों का भी हिस्सा बनी थी. अब एक बार फिर इस फिल्म को लेकर विवाद हो गया है.

The Kerala Story: अदा शर्मा की फिल्म द केरला स्टोरी सिनेमाघरों में बीते साल रिलीज हुई थी. इस फिल्म को लेकर कई कंट्रोवर्सी हुई थीं लेकिन फिर भी ये फिल्म लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब साबित हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म लंबे समय के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है और अब इसे दूरदर्शन पर टेलिकास्ट किया जाने वाला है. जिसके बाद से एक बार फिर फिल्म को लेकर विवाद छिड़ गया है. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी इस पर ऑब्जेक्ट उठाया है. उनका कहना है कि फिल्म का टेलिकास्ट लोकसभा चुनाव से पहले केवल सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाएगा.

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने दूरदर्शन के फैसले की निंदा की और कंट्रोवर्शिल फिल्म का टेलिकास्ट रोकने के लिए कहा. उन्होंने कहा- दूरदर्शन को बीजेपी और आरएसएस गठबंधन की प्रचार मशीन नहीं बनना चाहिए. विजयन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'ध्रुवीकरण को उकसाने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी' को टेलिकास्ट करने का दूरदर्शन का फैसला बेहद ही निंदनीय है. दूरदर्शम को बीजेपी और आरएसएस गठबंधन की प्रचार मशीन नहीं बनना चाहिए और ऐसी फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं होनी चाहिए जो आम चुनाव से पहले सांप्रदायिक तनाव बढ़ा सकती है.' उन्होंने कहा, ''केरल नफरत फैलाने के ऐसे दुर्भावनापूर्ण प्रयासों का दृढ़ता से विरोध करेगा.

5 अप्रैल को होना था टेलिकास्ट
दूरदर्शन ने हाल ही में 5 अप्रैल को द केरला स्टोरी का टेलिकास्ट करने की अनाउंसमेंट की थी. जिसके बाद से कई राजनीतिक पार्टियां इसके विरोध में आ गई थीं. विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीसन ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग को एक पत्र लिखकर 'द केरल स्टोरी' फिल्म के प्रसारण के दूरदर्शन के फैसले को वापस लेने का निर्देश देने की मांग की है. सतीशन ने कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं कि 'द केरल स्टोरी' झूठे दावों पर आधारित दुष्प्रचार से भरी फिल्म है और इसमें राज्य के लोगों की निराशाजनक तस्वीर पेश करने का प्रयास किया गया है. मेरा मानना है कि यह देश को सांप्रदायिक रूप से विभाजित करने के संघ परिवार के जहरीले एजेंडे का हिस्सा है.' उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले दूरदर्शन के माध्यम से फिल्म प्रसारित करने का केंद्र सरकार का फैसला सत्तारूढ़ भाजपा की चुनावी संभावनाओं को मजबूती देने के लिए धार्मिक आधार पर समाज को विभाजित करने का एक मौन प्रयास है.' कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, 'दूरदर्शन का फैसला सीधे तौर पर केरल के लोगों का अपमान है. यह आदर्श चुनाव संहिता का भी उल्लंघन है, जो धार्मिक आधार पर समाज को विभाजित करने के किसी भी प्रयास को रोकता है.'

द केरला स्टोरी की बात करें तो इस फिल्म में अदा शर्मा के साथ सिद्धी इदानी, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए थे. इस फिल्म को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया था.

ये भी पढ़ें: मामा-भाई सहित फैमिली में हैं कई स्टार, फिर भी नहीं मिली शोहरत, अब 39 साल में शादी कर रही हैं ये एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का अनोखा रिश्ता, पंकज त्रिपाठी बोले- दिल छू जाएगी कहानी
'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का अनोखा रिश्ता, पंकज त्रिपाठी बोले- दिल छू जाएगी कहानी
Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? ध्वस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड, जानें- प्रीडिक्शन
ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? ध्वस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को दोपहर 3 बजे तक 80 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को दोपहर 3 बजे तक 79 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
'इन बच्चों के सवाल पूछने और वोट देने का वक्त आ गया है', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे अनुराग कश्यप, सरकार पर साधा निशाना
'ये बच्चे अब सवाल पूछेंगे और वोट देंगे', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे अनुराग कश्यप, सरकार पर साधा निशाना

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget