एक्सप्लोरर

'द बंगाल फाइल्स' की बंगाल में पर विवाद और प्रतिबंध के बीच हुई स्पेशल स्क्रीनिंग, लोगों ने दी प्रतिक्रिया

The Bengal Files: बंगाल के कुछ इलाकों में फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. जहां दर्शकों ने इसे देखने के बाद अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की. जानिए किसने क्या कहा...

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन पश्चिम बंगाल में इस पर प्रतिबंध तो नहीं लगा लेकिन सिनेमा घरों में इसे प्रदर्शित नहीं किया गया है. इसी बीच बंगाल के कुछ इलाकों में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. जहां दर्शकों ने इसे देखने के बाद अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की. इस बीच, फिल्म को लेकर राजनीतिक विवाद भी गहराता जा रहा है.

अशोक डिंडा ने साधा टीएमसी पर निशाना

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी एमएलए अशोक डिंडा ने फिल्म पर प्रतिबंध को लेकर टीएमसी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी बंगाल का इतिहास छिपाना चाहती हैं. 'डायरेक्ट एक्शन डे' की सच्चाई इस फिल्म में दिखाई गई है. अगर बंगाल की जनता इसे देख लेगी, तो 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हिंदू एकजुट हो सकते हैं. यही कारण है कि फिल्म को यहां चलने नहीं दिया जा रहा. टीएमसी के ज्यादातर नेता और मंत्री पूर्व में सीपीएम के समय के गुंडे थे. आज वही लोग सत्ता में हैं."

क्या बोले त्रिपुरा के पूर्व गवर्नर?

वहीं, त्रिपुरा के पूर्व गवर्नर तथागत रॉय ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लंबे समय से मुस्लिम वोटों के तुष्टीकरण में लगी हैं. उन्हें डर है कि अगर हिंदू समुदाय, जो राज्य में बहुसंख्यक है, इस फिल्म को देखेगा, तो उनके वोट टीएमसी के खिलाफ जा सकते हैं." रॉय ने आरोप लगाया कि सरकार ने बेरोजगार युवाओं को भेजकर स्क्रीनिंग को बाधित करने की कोशिश की है.

फिल्म में दिखाया गया है सच – पूर्व गवर्नर

उन्होंने कहा, "फिल्म में पूर्वी बंगाल और पूर्वी पाकिस्तान के सच को दिखाया गया है, जो मुख्यमंत्री को स्वीकार नहीं है. इसलिए इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं." जब रॉय से पूछा गया कि क्या 'द बंगाल फाइल्स' एक प्रोपेगेंडा फिल्म है, तो उन्होंने जवाब दिया, "इसमें दिखाए गए तथ्य गलत नहीं हैं. कोई भी यह नहीं कह रहा कि फिल्म में झूठ दिखाया गया है."

बीजेपी एमपी ने भी फिल्म पर रखी राय

बीजेपी एमपी सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "यहां की परिस्थिति ऐसी हो गई है कि बंगाल के एक भी सिनेमा हॉल में बंगाल फाइल्स मूवी रिलीज नहीं हो पा रही है, लेकिन पूरे देश में ये फिल्म चल रही है. बंगाल की परिस्थिति ऐसी है कि यहां पर बंगाल फाइल्स आकर सबको देखनी पड़ रही है. ये सिर्फ फिल्म ही नहीं, हकीकत बयां कर रही है. आप इतिहास बिना जाने भविष्य को कभी उज्जवल नहीं बना सकते हैं. एक फिल्म के रिलीज होने से लोगों को क्या फर्क पड़ता है? आर्ट के ऊपर किसी को भी कोई भी हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. लेकिन, बंगाल के हालात ऐसे हैं कि इस फिल्म को यहां चलने नहीं दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें - 

भोजपुरी हसीना आम्रपाली दुबे इस टीवी एक्टर की थीं दीवानी, बोलीं - ‘उनसे शाहरुख खान की वाइब आती थी’

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
‘बंटवारा 1947’ ने संडे को 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget