एक्सप्लोरर

Thackeray में बाल ठाकरे का किरदार निभा रहे नवाजुद्दीन बोले, उनके व्यक्तित्व की विशेषताएं पाना बहुत मुश्किल था

Thackeray : नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि बड़े पर्दे पर दिवंगत राजनेता बाल ठाकरे का किरदान निभाने के लिए उनका व्यक्तित्व और विचार शैली पाने के लिए वास्तव में उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी.

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि बड़े पर्दे पर दिवंगत राजनेता बाल ठाकरे का किरदान निभाने के लिए उनका व्यक्तित्व और विचार शैली पाने के लिए वास्तव में उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी. बुधवार को 'ठाकरे' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, "किरदार को निभाने के लिए उनके हाव-भाव, उनकी विचार प्रक्रिया और उनके दृष्टिकोण को पाना बहुत मुश्किल था और मुझे इस पर बहुत मेहनत करनी पड़ी."Thackeray में बाल ठाकरे का किरदार निभा रहे नवाजुद्दीन बोले, उनके व्यक्तित्व की विशेषताएं पाना बहुत मुश्किल था उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि लोग मेरे लुक को लेकर बातें कर रहे हैं और इसका श्रेय मेकअप आर्टिस्ट को जाता है. एक अच्छा पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट मुझे यह लुक तो दे सकता है लेकिन वह किरदार मैं कैसे निभाऊं, यह निर्भर करता कि मैंने तैयारी कैसे की है. इसके लिए मैंने ईमानदारी से इसका प्रयास किया." नवाजुद्दीन को कास्ट करने के पीछे की कहानी साझा करते हुए लेखक और फिल्म के निर्माताओं में से एक संजय राउत ने कहा, "मैं हमेशा ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी के काम को पसंद करता रहा हूं, लेकिन एक बार इनकी 'फ्रीकी अली' फिल्म देख रहा था, जिसमें इन्होंने एक गोल्फ खिलाड़ी का किरदार निभाया था." उन्होंने कहा, "जब मैंने इनके चेहरे की तरफ देखा तो मुझे लगा कि यह हमारी पसंद हो सकते हैं लेकिन मुझे यह समझना था कि क्या भूमिका निभाने के लिए उनके पास बॉडी-लैंग्वेज है. मैंने होटल में उन्हें मिलने के लिए बुलाया. मैं उनकी चाल और बॉडी-लैंग्वेज देखी और उसी क्षण तय कर लिया कि वही यह किरदार निभाएंगे." राउत ने उल्लेख किया, "मैंने इन्हें दो मिनटों के भीतर ही चुन लिया. इसी तरह मैंने अमृता राव को भी मीना ताई ठाकरे के लिए चुना. हमने, हमारी टीम बहुत तेजी से चुनी." फिल्म शिव सेना संस्थापक बाल ठाकरे की जिंदगी पर आधारित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget